Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में फिर बढ़ने लगीं आग की घटनाएं, 24 घंटे के भीतर छह नए हादसे; 6 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

Forest Fire Uttarakhand मौसम शुष्क होने से प्रदेश के जंगलों में आग का खतरा फिर बढ़ गया है। 24 घंटे में मसूरी वन प्रभाग में तीन घटनाएं देहरादून वन प्रभाग में दो और केदारनाथ वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र में एक घटना हुई। वन कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं। दावा किया जा रहा है कि ज्यादातर घटनाओं में आग पर काबू पा लिया गया है।

By Vijay joshi Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 27 May 2024 09:52 PM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड के जंगलों में फिर बढ़ने लगीं आग की घटनाएं

जागरण संवाददाता, देहरादून। Forest Fire Uttarakhand: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच जंगल की आग की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। सोमवार को 24 घंटे के भीतर छह नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल छह हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

मसूरी वन प्रभाग और देहरादून वन प्रभाग में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। फायर सीजन में अब तक कुल 1150 घटनाओं में 1581 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है।

जंगलों में आग का फिर बढ़ गया है खतरा

मौसम शुष्क होने से प्रदेश के जंगलों में आग का खतरा फिर बढ़ गया है। 24 घंटे में मसूरी वन प्रभाग में तीन घटनाएं, देहरादून वन प्रभाग में दो और केदारनाथ वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र में एक घटना हुई। वन कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं। दावा किया जा रहा है कि ज्यादातर घटनाओं में आग पर काबू पा लिया गया है।

प्रदेशभर में वन विभाग की ओर से 1438 क्रू स्टेशन और 174 वाच टावर स्थापित किए गए हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही जंगल की आग की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। 18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर वाट्सएप के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं।

इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर भी आग की घटना की सूचना दे सकते हैं।

प्रदेश में अब तक जंगल की आग की स्थिति

क्षेत्र घटना प्रभावित क्षेत्र
गढ़वाल क्षेत्र 469 632
कुमाऊं क्षेत्र 586 827
वन्यजीव आरक्षित 95 122
कुल 1150 1581

(प्रभावित क्षेत्र हेक्टेयर में है।)

मानव घायल, 05

मानव मृत्यु, 06

यह भी पढ़ें- वनाग्नि: उत्तराखंड के जंगलों के सुलगने का सिलसिला जारी, अब तक 1386 हेक्टेयर वन क्षेत्र को हुआ नुकसान; पांच लोगों की हुई मौत