Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand News: पांच फ्लाइट रद्द, कई ने घंटो की देरी से भरी उड़ान; ट्रेन भी तीन-चार घंटे हो रही लेट

उत्तराखंड में कोहरे के कारण हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। देहरादून एयरपोर्ट पर शनिवार को पांच उड़ाने रद्द रही। जबकि कुछ उड़ाने देरी से देहरादून पहुंची। रेल व हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। देहरादून में रेल तीन से चार घंटे विलंब से पहुंच रही हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

By mahendra singh chauhan Edited By: Aysha SheikhUpdated: Sun, 21 Jan 2024 08:22 AM (IST)
Hero Image
Uttarakhand News: पांच फ्लाइट रद्द, कई ने घंटो की देरी से भरी उड़ान; ट्रेन भी तीन-चार घंटे हो रही लेट

संवाद सहयोगी, डोईवाला। देहरादून एयरपोर्ट पर शनिवार को पांच उड़ाने रद्द रही। जबकि कुछ उड़ाने देरी से देहरादून पहुंची। देहरादून एयरपोर्ट के साथ ही अन्य स्थानों पर लगातार कोहरे के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही है।

जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की सुबह आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली, सुबह 9:20 बजे दिल्ली से आने वाली और सुबह 10. 25 बजे जयपुर से आने वाली उड़ान रद हो गई। वहीं शाम 5.20 बजे पुणे से आने वाली और शाम 6:20 बजे गोवा से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द हो गई।

यह सभी फ्लाइट उक्त एयरपोर्ट से कोहरा होने के कारण नहीं उड़ पाई। इसके अलावा दिन में 11:30 बजे इंडिगो की हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 11:52 बजे एयरपोर्ट पहुंची, जबकि विस्तारा एयरलाइंस की शाम 2:45 बजे आने वाली दिल्ली की उड़ान एयरपोर्ट पर दोपहर 3.16 बजे पहुंची।

हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति

उत्तराखंड में कोहरे के कारण हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में दोपहर करीब एक बजे बाद हल्की धूप का दर्शन हो पाए। रेल व हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। देहरादून में रेल तीन से चार घंटे विलंब से पहुंच रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर में अत्यधिक कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।