Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्‍तराखंड में पांच साल के मासूम संग हैवानियत, छत पर ले गए 11 व 12 वर्षीय दो बच्‍चे; बारी-बारी से किया दुष्‍कर्म

Five Year Old Boy Molested देहरादून में एक 5 साल के मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। दो नाबालिग बच्चों ने उसे छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पीड़ित की मां ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपी बच्चों के खिलाफ लैंगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

By Soban singh Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:02 AM (IST)
Hero Image
Five Year Old Boy Molested: पीड़ित की मां ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन में की थी शिकायत

जागरण संवाददाता, देहरादून। Five Year Old Boy Molested: वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय मासूम के साथ आप्रकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। घटना 30 अगस्त की बताई जा रही है।

जब बच्चे की तबीयत खराब होने लगी तो उसके मां ने पूछा, तब उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों ने उसके साथ आप्रकृतिक कृत्य किया है। इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस की ओर से दोनों बच्चों के खिलाफ लैंगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज देहरादून और नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

बाल संरक्षण आयोग की टीम ने बच्चे से पूछताछ की

थानाध्यक्ष वसंत विहार महादेव उनियाल के अनुसार एक महिला ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर इस घटना के बारे में शिकायत दी थी। इसके बाद बाल संरक्षण आयोग की टीम ने बच्चे से पूछताछ की और उसे थाने लेकर पहुंची।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले दो बच्चे जिनकी उम्र 11 व 12 वर्ष है, उनके पांच वर्षीय बेटे को छत पर लेकर गए और उसके साथ आप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद बेटा गुमसुम रहने लगा और तबीयत खराब हो गई। जब उसे चिकित्सक के पास ले गए तो आप्राकृतिक कृत्य की जानकारी मिली।

दोनों बच्चों को किशोर न्यायालय में किया जाएगा दाखिल

थानाध्यक्ष वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों बच्चों को किशोर न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित व आरोपित पक्ष मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जोकि यहां पर मजदूरी का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत पर फिर भूस्खलन, लगातार बारिश बन रही आफत; 50 परिवारों ने छोड़ा अपना घर