Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dehradun में होमगार्ड रैतिक परेड का आयोजन, अब 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड की होगी भर्ती

Home Guard Raitik Parade होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर देहरादून में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। महिला होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या-330 पद) की भर्ती करने की अहम घोषणा की है।

By Soban singhEdited By: Nirmala BohraUpdated: Tue, 06 Dec 2022 01:14 PM (IST)
Hero Image
Home Guard Raitik Parade : कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे।

टीम जागरण, देहरादून : Home Guard Raitik Parade : प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की।

उन्होंने कहा कि देहरादून के अलावा हरिद्वार और नैनीताल में महिला होमगार्ड जवानों की प्लाटून हैं। जल्द ही ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल पद संख्या 330) तैयार की जाएगी।

80 रुपये प्रतिदिन भोजन भत्ता प्रदान करने की घोषणा

इसके अलावा उन्होंने अंतरजनपदीय ड्यूटी, राज्य की सीमा के अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी और रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों को 180 रुपये प्रतिदिन भोजन भत्ता प्रदान करने की घोषणा की।

वहीं ड्यूटी के दौरान घायल व बीमार होने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम छह माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय में 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1200 से 2000 रुपये प्रतिमाह और अवैतनिक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1500 से 2500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

ललित मोहन जोशी को गृह रक्षक सम्मान

केंद्र सरकार की ओर से कुमाऊं कमांडेंट होमगार्ड्स ललित मोहन जोशी को सराहनीय सेवाओं के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सम्मान स्वीकृत किया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ललित मोहन जोशी को यह सम्मान प्रदान किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों की समस्याओं के निवारण के लिए पहल एप का उद्घाटन भी किया।

छोटे हथियार खरीदने को भी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने धामी ने कहा कि होमगार्ड जवान हर मोर्चे पर सफल रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव में उत्तराखंड से 2500 होमगार्ड जवानों को भेजा गया था, जिन्होंने मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की। होमगार्ड जवानों के एसएलआर प्रशिक्षण के लिए 10 हजार कारतूस खरीदे गए हैं, वहीं छोटे हथियार (पिस्तौल) खरीदने के लिए मंजूरी दे दी गई है।