Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jhanda Mela Dehradun 2023: 12 मार्च से शुरू हो रहा मेला, अराईयांवाला पहुंचे श्रीमहंत देवेंद्र दास, संगत निहाल

Jhanda Mela Dehradun 2023 श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी की विशेष पूजा व अरदास की गई। वहीं आगामी 12 मार्च से शुरू होने जा रहे देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraUpdated: Sat, 04 Mar 2023 09:41 AM (IST)
Hero Image
Jhanda Mela Dehradun 2023: श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी की विशेष पूजा व अरदास की गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Jhanda Mela Dehradun 2023 : 12 मार्च से शुरू होने जा रहे देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस क्रम में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी की विशेष पूजा व अरदास की गई।

इसके बाद दरबार साहिब से सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जत्था हरियाणा के अराईयांवाला के लिए रवाना हुआ। जहां श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों के बीच 60 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण किया गया। इधर, कल (रविवार) से दरबार साहिब में संगतों के आने का क्रम शुरू हो जाएगा।

60 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण किया

सुबह दरबार साहिब से रवाना होने के बाद जत्था दोपहर अराईयांवाला पहुंचा। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने झंडेजी को उतारने के बाद दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल व पंचगब्यों के साथ स्नान कराया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण किया।

इस दौरान पूरा परिसर श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से गुंजायमान रहा। संगत को प्रसाद व लंगर वितरित किया गया। श्री झंडा मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक केसी. जुयाल ने बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। 12 मार्च को झंडेजी के आरोहण के साथ मेला शुरू होगा।

देहरादून के सहसपुर में आज होगा पैदल संगत का स्वागत

ऐतिहासिक झंडा मेला के लिए धार्मिक आयोजन एक मार्च से शुरू हो चुके हैं। आज यानी शनिवार को पैदल संगत का स्वागत सहसपुर स्थित श्री गुरु राम राय इंटर कालेज में होगा। रविवार को पैदल संगत कांवली होते हुए दरबार साहिब पहुंचेगी। दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में दर्शनी गेट पर परंपरानुसार पैदल संगत का स्वागत किया जाएगा।