Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanwar Yatra 2022: नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक को उमड़े रहे शिव भक्त, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 22 लाख पार; देखें तस्‍वीरों में

Kanwar Yatra 2022 पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं। अब तक यहां 22 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक कर चुके हैं। शुक्रवार देर रात तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करने को पहुंचे।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Fri, 22 Jul 2022 11:53 PM (IST)
Hero Image
पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत मणिकूट पर्वत की तलहटी पर स्थित पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे। श्रावण मास में अब तक यहां 22 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुताबिक शुक्रवार की देर रात तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करने को पहुंचे। व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान ने शुक्रवार को यही कैंप किया।

कोरोना संक्रमण काल के कारण दो वर्ष तक कावड़ यात्रा प्रभावित रही। इस वर्ष प्रदेश पुलिस प्रशासन को यहां भारी भीड़ के आने की सूचना मिल रही थी। पंचक काल समाप्त होने के बाद हरिद्वार दर्शन से पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालु पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं।

दो दिन के भीतर जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि दर्ज की गई है। यही कारण है कि राज्य पुलिस प्रशासन से जुड़े बड़े अधिकारी पिछले एक सप्ताह के भीतर कई बार यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार स्वयं यहां पहुंचे। तीन जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शुक्रवार देर शाम तक नहीं मौजूद रहे।

जनपद पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान शुक्रवार को यही कैंप किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए समूचे नीलकंठ मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ता, स्वान दल सहित खुफिया विभाग की टीम निरंतर क्षेत्र में सक्रिय है। व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होने दी जाएगी।

पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक शुक्रवार देर रात तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर चुके थे। श्रावण मास में अब तक यहां जलाभिषेक करने वालों की संख्या 22 लाख 75 हजार पार हो चुकी है। नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पुलिस की टीम को पंक्ति बद्ध तरीके से खड़ा किया गया है।

जलाभिषेक के वक्त किसी को भी ज्यादा समय रुकने की इजाजत नहीं है, क्योंकि यहां पर भीड़ का दबाव बनने की पूरी संभावना बनी हुई थी। महादेव के दरबार में जल स्पर्श कराने के बाद श्रद्धालु जल पात्र को मंदिर परिसर में ही छिड़क रहे हैं।

डीएम टिहरी पहुंचे व्यवस्थाओं को परखने

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डा. सौरभ गहरवार मुनिकीरेती क्षेत्र में कांवड़ मेला की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार की रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे ढाल वाला स्थित पार्किंग का उन्होंने निरीक्षण किया। इसके तहत उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से वह नाखुश नजर आए। पार्किंग स्थल पर जलभराव की समस्या का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को दिए। इस दौरान सीडीओ मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा,इओ नगर पालिका तनवीर मारवाहा आदि मौजूद रहे।

सार्वजनिक स्थलों पर चला जांच अभियान

कोतवाली पुलिस की टीम के साथ स्वान दल और बम निरोधक दस्ते की टीम ने नगर के सभी सार्वजनिक क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि कावड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए योग नगरी रेलवे स्टेशन, पुराना रेलवे स्टेशन, नटराज चौक, यात्रा बस अड्डा, त्रिवेणी घाट, कावड़ पार्किंग स्थल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल की गई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें