Move to Jagran APP

Weather: बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, बागेश्वर-पिथौरागढ़ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात के आसार

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आंशिक बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो रही है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। देहरादून में भी बादल छाए हुए हैं॥ मौसम विभाग ने आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना जताई है। निचले इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

By Vijay joshi Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 20 Oct 2024 09:36 AM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड मौसम की खबर में प्रतीकात्मक फोटो उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व बर्फबारी भी होने लगी है। जिससे आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। दून में भी आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, अभी दून का पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। माैसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में बागेश्वर व पिथौरागढ़ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात के आसार हैं। निचले इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की आशंका है।

शनिवार को दून में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादलों का डेरा रहा। कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई तो चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जिसके बाद हवाएं चलने से निचले इलाकों में भी ठिठुरन महसूस की जाने लगी। पारे में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है।

देहरादून में भी तापमान के गिरावट की उम्मीद

प्रदेशभर में ही सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। हालांकि, दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं, लेकिन इसमें गिरावट की उम्मीद है। पारा गिरने के कारण सुबह व रात को हल्की ठिठुरन होने लगी है। जबकि, दिन में कहीं-कहीं चटख धूप के कारण अभी तपिश बनी हुई है।

आज प्रदेशभर के पर्वतीय क्षेत्राें में आंशिक बादल छाने के आसार, चोटियों पर हिमपात

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेशभर के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। चोटियों पर हिमपात के भी आसार हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही मध्यम हवाएं चलने की आशंका है। जिससे पारे में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 30.8, 17.3
  • ऊधमसिंह नगर, 32.0, 19.4
  • मुक्तेश्वर, 21.5, 8.8
  • नई टिहरी, 21.6, 11.6

बदरीनाथ हेमकुंड सहित चोटियों पर हाल ही में हुआ था ताजा हिमपात

चमोली जिले में मौसम का मिजाज बदला है। हाल ही में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ बदरीनाथ हेमकुंड की सहित उंची चोटियों में हिमपात हुआ था। सुबह से चटक धूप थी। सायं को मौसम का मिजाज बदला, बदरीनाथ धाम की चोटियों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। हालांकि यात्री बर्फबारी की सफेद चादर ओढ़ी पहाड़ियों को देख खासे खुश हो रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।