Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lunar Eclipse 2022 : उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों की भविष्‍यवाणी, इन लोगों को मिलेगी अच्‍छी खबर

Lunar Eclipse 2022 वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसे लेकर उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों ने भविष्‍यवाणी की है। यह चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगने वाला है जो कि कुछ राशि जातकों के लिए भाग्‍यशाली होगा।

By Nirmala BohraEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:43 PM (IST)
Hero Image
Lunar Eclipse 2022 : चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगने वाला है।

टीम जागरण, देहरादून : Lunar Eclipse 2022 : इस वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। विगत 25 अक्‍टूबर को इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। जो भारत के कई इलाकों में देखा गया था। अब आखिरी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों ने भविष्‍यवाणी कर डाली है।

यह चंद्र ग्रहण आगामी आठ नवंबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण दिवाली पर लगा था और अब चंद्र ग्रहण देव दीपावली पर लग रहा है। लेकिन यह चंद्र ग्रहण कई लोगों के लिए अच्‍छी खबर लेकर आया है।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : सूतककाल शुरू, उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहण के बाद जरूर करें ये 8 उपाय

कब और कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी से दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत शाम 5.32 बजे से होगी और समाप्ति शाम 6.20 बजे होगी। ग्रहण का सूतक काल सुबह 9.21 मिनट से शुरू होकर शाम 6.20 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : साल का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार को, उत्‍तराखंड में इस समय दिखेगा ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण एक विशेष घटना

देहरादून के ज्‍योतिषाचार्य डॉक्‍टर पंडित सुशांत राज के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगने वाला है जो कि कुछ राशि जातकों के लिए भाग्‍यशाली होगा।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 India Time: चंद्र ग्रहण भी आ गया, कितने बजे दिखेगा, कब लगेगा सूतक काल,किसको लाभ-किसको हानि

ज्योतिषशास्त्र में चंद्र ग्रहण को एक विशेष घटना के रूप में देखा जाता है। जब भी आकाश में चंद्र ग्रहण होता है तो उसका पूरा प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है। यही नहीं किसी भी ग्रहण का असर सभी राशियों पर भी जरूर पड़ता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए भाग्‍यशाली होगा चंद्र ग्रहण :

मिथुन राशि

  • यह चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है।
  • धन लाभ हो सकता है।
  • रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
  • अच्छी नौकरी भी मिल सकती है।
  • आपकी पदोन्नति के योग हैं।

सिंह राशि

  • चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।
  • प्रेम संबंध मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।
  • शादी की बात चल रही है तो बात बन जाएगी।

कन्या राशि

  • चंद्र ग्रहण मिले जुले प्रभाव देगा।
  • नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
  • नया घर खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022: देव दिवाली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए करें ये उपाय

वृश्चिक राशि

  • साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ हो सकता है।
  • आपको संतान सुख मिलने के योग हैं।
  • आपको संतान के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि

  • चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मान सम्मान में बढ़ोत्तरी मिलने के योग हैं।
  • कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।
  • कोई नयी जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : साल का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार को, उत्‍तराखंड में इस समय दिखेगा ग्रहण

कुंभ राशि

  • आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
  • नई जिम्मेदारी मिलेगी।
  • परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे।
  • शादी के लिए रिश्ता देख रहे हैं तो बात बन जाएगी।

8 नवंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा

आगामी 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल पूर्वी भाग से ही दिखाई देगा। वहीं अधिकांश क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण आशिंक रूप में दिखेगा।

डिसक्लेमर-

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'