Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में अधिकतम तापमान में हुआ चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा

Uttarakhand Weather Update उत्‍तराखंड में मौसम बदलने लगा है। मार्च आते है तापमान में अब बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्‍तरी दर्ज हुई। बात दें कि आने वाले दिनों में और तापमान में वृद्धि होगी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 12 Mar 2022 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 12 Mar 2022 09:28 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। दून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पर पहुंच गया है। जो कि सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है।

मार्च गुजरा नहीं प्रदेश में तापमान भरने लगा है कुलांचे

मार्च अभी आधा भी नहीं गुजरा है और प्रदेश में तापमान कुलांचे भरने लगा है। पिछले एक सप्ताह में पारा करीब पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मैदानों में तपिश बढऩे के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं, पहाड़ों में भी चिलचिलाती धूप से पसीने छूट रहे हैं। मैदानों में जहां पारा 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिसके अगले कुछ दिनों में 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम पारा भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

अगले कुछ दिन मौसम बना रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। चटख धूप खिलने से तापमान में और इजाफा हो सकता है। जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होने के आसार हैं। शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान देहरादून में 30.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रानीचौरी में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जानिए उत्‍तराखंड के प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 30.8, 13.6
  • हरिद्वार, 29.5, 14.7
  • ऊधमसिंह नगर, 29.5, 11.0
  • नई टिहरी, 22.8, 10.6
  • मुक्तेश्वर, 22.4, 8.7
  • नैनीताल, 20.1, 8.4

गर्मी आते ही लगने लगी जंगल में आग आग

चमोली जनपद में नागनाथ रेंज के त्रिशूला क्षेत्र में चट्टानी भाग के जंगल मे लगी आग को वन विभाग कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया है। यह जानकारी नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने दी। उन्‍होंने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे त्रिशूला क्षेत्र के चट्टानी भाग मे आग लग गयी थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की सारी टीम ने मौके पर जाकर दो घंटे मे काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि चट्टानी भाग होने के वजह से वन संपदा को बहुत कम नुकसान हुआ है।

यह भी  पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: उत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हो सकती है बारिश और बर्फबारी, अन्‍य जिलों में शुष्‍क रहेगा मौसम


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.