Mussoorie Accident: देहरादून से मसूरी आ रही कार खाई में गिरी, छह सवार घायल
Mussoorie Accident देहरादून से मसूरी आ रही कार भट्टा गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हुए है। वर्षा के बाद भूस्खलन से जौनसार बावर के आठ मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। मलबा हटाने के लिए जगह-जगह जेसीबी मशीन लगाई गई है। इसी तरह उत्तराखंड में कई मार्ग बंद पड़े हैं।
By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Published: Thu, 04 Jul 2024 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2024 12:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मसूरी। Mussoorie Accident: देहरादून से मसूरी आ रही कार भट्टा गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हुए है। पुलिस फायर टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
घायलों के नाम
- दिलीप सिंह( वाहन चालक )
- भवानी सिंह रावत ( वाहन स्वामी )
- गिरीश सिंह
- मोना ( नेपाल)
- सपना( नेपाल )
- मिना ( नेपाल)
जौनसार बाबर में आठ मोटर मार्ग बंद
विकासनगर। वर्षा के बाद भूस्खलन से जौनसार बावर के आठ मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। मलबा हटाने के लिए जगह-जगह जेसीबी मशीन लगाई गई है। लोनिवि साहिया, लोनिवि चकराता और पीएमजीएसवाइ के मार्ग बंद हैं।