Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand: अब मैदानी क्षेत्र व पर्यटन स्थलों लगाए जाएंगे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, परिवहन विभाग कर रहा तैयारी

Electric Charging Stations प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आमजन इसमें रुचि भी दिखाने लगा है। परिवहन विभाग अब प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन का दायरा बढ़ाने जा रहा है। इससे पहले चार मार्गों में से तीन यानी यमुनोत्री केदारनाथ व बदरीनाथ में 27 चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए वित्तीय सहायता जारी की। ये स्टेशन अब कार्य करने लगे हैं।

By Vikas gusain Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 26 Sep 2024 08:09 PM (IST)
Hero Image
Electric Charging Stations: इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए विभाग कर रहा तैयारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। Electric Charging Stations: परिवहन विभाग अब प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन का दायरा बढ़ाने जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के बाद अब विभाग अन्य पर्यटन स्थलों व मैदानी क्षेत्रों पर फोकस कर रहा है। विभाग की योजना मैदानी क्षेत्रों में 30 से 35 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की है।

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आमजन इसमें रुचि भी दिखाने लगा है। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकारों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने को कहा है। इस कड़ी में अब सरकारी विभागों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें- अब तेजी से निपट सकेंगी पेंशनर की परेशानियां, केवाइसी से लिए नहीं लगाने होंगे चक्‍कर

चारधाम यात्रा मार्गों पर 27 चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग ने इसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को चारधाम यात्रा के चार मार्गों में से तीन यानी यमुनोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ में 27 चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए वित्तीय सहायता जारी की। ये स्टेशन अब कार्य करने लगे हैं। गंगोत्री मार्ग पर केंद्र सरकार की एजेंसी सर्वे कर चुकी है और वही यहां इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने का कार्य करेगी।

पर्वतीय क्षेत्रों में पहला चरण पूरा करने के बाद अब परिवहन विभाग दूसरे चरण में मैदानी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में अभी अधिकांश निजी क्षेत्रों के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन हैं। यद्यपि इनकी संख्या अभी काफी कम है।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में अंत्योदय परिवारों के लिए खुशखबरी, 2027 तक मिलेंगे निश्शुल्क रसोई गैस सिलिंडर

अब विभाग अपने स्तर से देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के साथ ही रानीखेत व कौसानी जैसे पर्यटन स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। विभाग की योजना आगामी पर्यटन सीजन, यानी मई 2025 से पहले इन्हें स्थापित करने की है।

संयुक्त आयुक्त परिवहन एसके सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में मैदानी व पर्यटन क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक चार्जिंग वाहन स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें