Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्‍तराखंड कांग्रेस कार्यालय में मिली पीएम मोदी और तीरथ रावत की फोटो, कुछ भी बोलने से बचते रहे बड़े नेता

Uttarakhand Politics उत्‍तराखंड कांग्रेस कार्यालय में पीएम नरेन्‍द्र मोदी और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत की फोटो मिलने से अफरा तफरी मच गई। यह जानकारी सामने आते ही पार्टी के जिम्मेदार नेता कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Fri, 19 Aug 2022 09:58 PM (IST)
Hero Image
उत्‍तराखंड कांग्रेस कार्यालय में पीएम मोदी और तीरथ रावत की फोटो मिली।

राज्य ब्यूरो, देहरादून : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (Uttarakhand Congress Office) के भंडार कक्ष में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत के फोटो मिलने से अफरा-तफरी मच गई। ये फोटो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की फोटो के साथ रखे गए थे। यह जानकारी सामने आते ही पार्टी के जिम्मेदार नेता कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

फोटो मिलने का मामला तूल पकड़ा

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (Uttarakhand Congress Office) राजीव भवन में धुर विरोधियों की फोटो मिलने का मामला तूल पकड़ गया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हर दिन प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर तमाम नेताओं का जमावड़ा लगा रहता है। कार्यालय में ही महानगर व जिला इकाइयों के साथ ही कई फ्रंटल संगठनों व प्रकोष्ठों के कक्ष भी हैं।

भंडार कक्ष में मिली ये फोटो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी कार्यालय व प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्षों के कक्ष राजीव भवन में आगे की ओर हैं, जबकि पिछले हिस्से में भंडार कक्ष है। इस कक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Former CM Tirath Singh Rawat) के फोटो मिले हैं।

  • इनमें प्रधानमंत्री मोदी और तीरथ सिंह रावत की फोटो देखकर मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं के हाथ-पांव भी फूल गए।
  • कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि ये फोटो वहां कैसे पहुंचे।
  • इन फोटो की भनक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भी नहीं लग सकी।

कांग्रेस नेताओं के हाथ-पांव फूले

दरअसल, कांग्रेस ( Uttarakhand Congress ) का बड़े से लेकर छुटभैये नेता भी प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ( BJP ) को निशाने पर लेने का कोई मौका नहीं चूकते। राजनीति क्षेत्र के धुर विरोधियों की फोटो मिलने के बाद प्रदेश कार्यालय के जिम्मेदार पदाधिकारी भी इस मामले में टिप्पणी से बचते दिखाई दिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शनिवार को पहुंचेंगे कार्यालय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली दौरे से शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि यह मामला उनके समक्ष रखा जाएगा। इसे कार्यालय की व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में प्रयास करने के बाद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (Uttarakhand Congress President Karan Mahra) से दूरभाष पर संपर्क नहीं हो पाया।

उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का सबब, अब घायलों को मिलेगा निश्शुल्क उपचार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें