Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रुड़की: बेकाबू ट्रक दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से टकराया, एक की मौत; हादसे में दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली का चालक भी हुआ घायल

चीनी मिल से गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर ट्राली में एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान की मौत हो गई। वहां से भागने के चक्कर में ट्रक एक और ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। हादसे में एक किसान घायल हो गया।

By Raksha PanthriEdited By: Updated: Tue, 14 Dec 2021 07:37 PM (IST)
Hero Image
रुड़की: चीनी मिल में गन्ना डालकर निकल रही ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर।

संवाद सूत्र, नारसन: चीनी मिल से गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर ट्राली में एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान की मौत हो गई। वहां से भागने के चक्कर में ट्रक एक और ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। हादसे में एक किसान घायल हो गया। घायल किसान को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नारसन कलां गांव निवासी संजय राठी उर्फ गुड्डू (29) सोमवार शाम लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम चीनी मिल में गन्ने लेकर गया था। रात करीब 12 बजे वह गन्ने डालकर चीनी मिल से ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकला। जैसे ही चालक ने ट्रैक्टर को घुमाने का प्रयास किया तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में सीधे टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे से घबराकर चालक ने वाहन को और अधिक गति से दौड़ा दिया। इसी चक्कर में ट्रक कुछ दूर आगे जाकर मिल में गन्ना डालकर वापस जा रहे नारसन कलां गांव निवासी कौशी की ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक कौशी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड: कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे; पौड़ी से लौट रहे थे देहरादून

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। सिविल अस्पताल में डाक्टरों न संजय राठी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। बताया गया कि संजय राठी उर्फ गुड्डू अपने परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। उसके दो छोटे बच्चे है। संजय की मौत से गांव में मातम छाया है। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- देहरादून: शीशमबाड़ा प्लांट के पास दो बाइक की भीषण टक्कर, दो की अस्पताल में मौत; दो घायल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें