Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rishikesh में सैलून संचालक ने पहले लड़की का पीछा किया, फि‍र की गंदी हरकत; विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Uttarakhand Crime News ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में एक सैलून संचालक द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ की घटना से इलाके के लोग भड़क गए हैं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों को पता चली तो उन्होंने सैलून संचालक की जमकर पिटाई की। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने रैली निकाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

By gaurav mamgain Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 28 Sep 2024 12:39 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Crime News: आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज। प्रतीकात्‍मक

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Uttarakhand Crime News: श्यामपुर क्षेत्र में सैलून संचालक द्वारा किशोरी से छेड़छाड के मामले में क्षेत्र के लोगों में उबाल है। उन्होंने रैली निकालकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस क्षेत्र के हालात पर नजर बनाए हुए है।

श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को श्यामपुर क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर स्वजन की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया कि एक सैलून संचालक ने पहले किशोरी का पीछा किया व उसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बर्फ की मात्रा 30 सालों में 36.75 प्रतिशत घटी, गर्मी के प्रभाव से स्नो लाइन भी सरक रही ऊपर

सैलून संचालक की जमकर पिटाई

एसआइ ने बताया कि जब उक्त घटना की सूचना स्थानीय लोगों को पता चली तो उन्होंने सैलून संचालक की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपित युवक को अपनी हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित की पहचान सौरभ के रूप में हुए है। वह मूल रूप से रुड़की का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने जताया रोष

घटना के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जन जागरूकता रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। रैली में बाहरी लोगों के सत्यापन करने व महिला सुरक्षा की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर संजीव चौहान के नेतृत्व में निकाली गई रैली में जन प्रतिनिधि, व्यापारी, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में जमीन खरीदने वालों के लिए सीएम धामी का फरमान, ध्‍यान दें! चतुराई में कहीं लग न जाए चूना

संजीव चौहान ने कहा कि बीते गुरुवार रात किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में खासा गुस्सा है। कहा कि बाहरी लोग यहां रहकर स्थानीय बच्ची, महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ कर रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुलिस को क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। साथ ही सत्यापन भी करना चाहिए।

इसके अलावा पुलिस से क्षेत्र में देर शाम के बाद नियमित रूप से गश्त भी करने की मांग की। संजीव ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि किरायेदारों का सत्यापन अवश्य करें। यदि किसी किरायेदार की गतिविधि या व्यवहार आपत्तिजनक लगता है तो इसकी सूचना पुलिस को भी दें।

रैली में मंजू बलोदी, रणवीर सिंह जेठूड़ी, सबल सिंह चौहान, रणवीर सिंह नेगी, संतोष उपाध्याय, बबलू चौहान, नवीन, सूर्य, राजू कपसूड़ी, अनु रावत, गब्बर कंडारी, रामप्रसाद जोशी आदि शामिल रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें