Move to Jagran APP

वैज्ञानिक ने घटते प्राकृतिक संसाधनों पर जताई चिंता

भारत-अफ्रीका शिखर वार्ता के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एफआरआइ की निदेशक ने भारत और अफ्रीका में घटते प्राकृतिक संसाधनों पर चिंता व्यक्त की।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Wed, 21 Mar 2018 10:01 PM (IST)
Hero Image
वैज्ञानिक ने घटते प्राकृतिक संसाधनों पर जताई चिंता
देहरादून, [जेएनएन]: भारत विदेश मंत्रालय की ओर से आइसीएआर में भारत-अफ्रीका शिखर वार्ता के तहत 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छह मार्च से शुरू हुए कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें सात अफ्रीकी देशों के इथियोपिया, केन्या, घाना, जांबिया, नाइजीरिया, मलावी और कामरोस के 15 अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड, नई दिल्ली के पूर्व सदस्य डॉ. वीएन शारदा थे। वहीं समापन पर एफआरआइ की निदेशक डॉ. सविता मुख्य अतिथि रहीं।

समापन पर एफआरआइ की निदेशक ने भारत और अफ्रीका में घटते प्राकृतिक संसाधनों पर चिंता व्यक्त की। प्रभारी निदेशक डॉ. एनके शर्मा, डॉ. अंबरीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. बांके बिहारी, डॉ. हर्ष मेहता, डॉ. राजेश कौशल, डॉ. उमाकांत मौर्या मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: सड़क निर्माण में लापरवाही पर बरसे ग्रामीण, ईई को सुनार्इ खरी-खोटी 

यह भी पढ़ें: सरकारों पर क्षेत्र की अनदेखी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: पारा चढ़ने के साथ बढ़ने लगा पेयजल संकट 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।