Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dehradun News: किशोरी को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपित को भेजा जेल

देहरादून में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता का पीछा कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

By Soban singh Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 19 Sep 2024 10:00 AM (IST)
Hero Image
किशोरी से दुष्‍कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सांकेतिक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, देहरादून। किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी 17 साल की है जोकि 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपित सोहेल निवासी जाखन जोकि मोबाइल की दुकान चलाता है, लंबे समय से उनकी पुत्री का पीछा कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपित ने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटी कुछ दिन से परेशान दिख रही थी। उसकी मां ने जब परेशानी का कारण पूछा तब पीड़ित ने आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि जब भी वह स्कूल जाती है व स्कूल से घर आती है तो आरोपित उसका पीछा करता है और जान से मारने की धमकी देता है। डरा धमकाकर आरोपित उसे अलग-अलग जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री धामी की सख्ती का असर, चार दिन में खोली बाधित 307 सड़कें

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सोहेल निवासी दून विहार जाखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वीडियो काल कर किशोरी के बनाया आपत्तिजनक वीडियो

किशोरी को झांसे में लेकर अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो काल कर अश्लील वीडियो बना दी और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर में कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

साइबर थाने को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया, जिसे उनकी बेटी ने उठाया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने बेटी को झांसे में लेकर चोरी-छिपे लगातार बातें करने लगा। इसी बीच आरोपित ने उनकी बेटी से वीडियो काल पर बात करके उसकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना दी।

इसे भी पढ़ें- अब सड़क किनारे तंबू लगाकर रह रहे परिवारों का होगा सर्वे, जानिए क्‍या है इसका मतलब

उन्हें स्कूल के माध्यम से पता चला कि उनकी बेटी के कुछ आपत्तिजनक इंस्टाग्राम पर प्रसारित हो रहे हैं। जब उन्होंने स्कूल के स्टाफ से संपर्क किया तो पता चला कि एक व्यक्ति ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर दी हैं।

साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद जीरो एफआइआर की केस कैंट कोतवाली को स्थानांतरण कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट कोतवाली केसी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर