Move to Jagran APP

इंसानियत शर्मसार! मुंह बोले मामा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, मां ने भरोसा कर आरोपित के साथ भेजा था रुड़की

नेहरू कालोनी पुलिस को क्षेत्र की एक महिला की एक 15 वर्ष की बेटी है। उसके आधार कार्ड में कुछ त्रुटियां थीं हालांकि शिकायतकर्ता ने रुड़की के पते पर आधार कार्ड बनाया था। जिसके चलते किशोरी के आधार कार्ड में करेक्शन के लिए आरोपित उसे रुड़की ले गया। मुहं बोले भाई पर पूरा भरोसा करते हुए बेटी को उसके साथ भेज दिया लेकिन उसने उसके साथ दुृष्कर्म...

By Vijay joshi Edited By: Riya Pandey Published: Tue, 25 Jun 2024 09:34 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2024 09:34 PM (IST)
मुंह बोले मामा ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुंह बोले मामा ने इन्सानियत को शर्मसार कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित आधार कार्ड में करेक्शन के लिए किशोरी को अपने साथ रुड़की ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नेहरू कालोनी पुलिस को क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनकी विजय नाम के युवक के साथ जान-पहचान हुई। जिसे उन्होंने अपना भाई मान लिया। इसके बाद से विजय का उनके घर आना-जाना लगा रहा।

थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि महिला की एक 15 वर्ष की बेटी है। उसके आधार कार्ड में कुछ त्रुटियां थीं, हालांकि शिकायतकर्ता ने रुड़की के पते पर आधार कार्ड बनाया था। जिसके चलते किशोरी के आधार कार्ड में करेक्शन के लिए आरोपित उसे रुड़की ले गया। मुहं बोले भाई पर पूरा भरोसा करते हुए महिला ने अपने बेटी को उसके साथ भेज दिया।

रुड़की में किशोरी से किया दुष्कर्म

आरोप है कि विजय ने रुड़की में किशोरी के साथ एक कमरे में दुष्कर्म किया। घर लौटने पर किशोरी ने यह बात अपनी मां को बताई। इस पर महिला ने आरोपित से पूछा और विरोध किया तो उसने महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Vikasnagar: शक्तिनहर में डूबे पिता का शव मिला, पुत्र को बचाने के लिए नहर में लगाई थी छलांग


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.