Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surya Grahan 2022: दिवाली के पांच महापर्वों में 27 वर्ष बाद आया बदलाव, पढ़ें कितने बजे चरम पर होगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2022 साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के कारण इस वर्ष दीपावली के पांच महापर्वों पर बदलाव हुआ है। ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार यह बदलाव 27 वर्ष बाद हुआ है। आज मंगलवार शाम चार बजे सूर्य ग्रहण चरम पर रहेगा।

By Nirmala BohraEdited By: Updated: Tue, 25 Oct 2022 04:24 PM (IST)
Hero Image
Surya Grahan 2022: उत्तराखंड समेत कई जगहों पर देखा जाएगा ग्रहण।

टीम जागरण, देहरादून : Surya Grahan 2022 : साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के कारण इस वर्ष दीपावली के पांच महापर्वों पर बदलाव हुआ है। इस बार दीपोत्सव के बीच साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का साया है। ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार यह बदलाव 27 वर्ष बाद हुआ है।

27 वर्ष के बाद ग्रहण के कारण दीपावली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, लेकिन इस बार पांच महापर्वों के बीच में सूर्य ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा तीसरे दिन यानी 26 अक्टूबर को की जाएगी।

आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार 27 वर्ष के बाद ग्रहण के कारण दीपावली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी। उन्‍होंने बताया कि आज मंगलवार शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे तक उत्‍तराखंड में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : उत्‍तराखंड का कल्पेश्वर तीर्थ अकेला ऐसा मंदिर जो ग्रहण में नहीं होता है बंद, पीछे रोचक कथा 

ग्रहण समाप्ति के बाद खुलेंगे मंदिरों के कपाट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार को सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रात: चार बजकर 26 मिनट से शाम पांच बजकर 32 मिनट तक रहेगा और इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

ग्रहण समाप्ति होने के बाद मंदिरों में सफाई कर सभी मंदिरों में देवी देवताओं की मूर्तियों को स्‍नान कराया जाएगा। इसके बाद देवी देवताओं की मूर्तियों को मंदिर में स्थापित कर शाम की पूजा और आरती संपन्‍न होंगी।

यह भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : ग्रहण काल में बंद हुए उत्‍तराखंड के चारधाम, श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति नहीं

उत्तराखंड समेत कई जगहों पर देखा जाएगा ग्रहण

धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना गया है। ऐसे में गोवर्धन पूजा भी एक दिन आगे खिसक गई है। अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण मंगलवार शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे तक उत्‍तराखंड में दिखाई देगा। ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो गया। ग्रहण समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : आखिर ग्रहण काल में क्‍यों बंद किए जाते हैं मंदिरों के कपाट? जानिए वजह

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें