Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, लौटाई बारात

लक्ष्मण चौकी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब हरकतों पर दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद वहां हंगामा होने लगा। मामला पुलिस तक पहुंच गया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

By Sumit KumarEdited By: Updated: Fri, 19 Feb 2021 03:30 AM (IST)
Hero Image
अब दुल्हन ने एसएसपी को पत्र देकर दूल्हा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: लक्ष्मण चौकी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब हरकतों पर दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद वहां हंगामा होने लगा। मामला पुलिस तक पहुंच गया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। अब दुल्हन ने एसएसपी को पत्र देकर दूल्हा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

लक्ष्मण चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसएसपी को बताया कि 17 फरवरी को उसकी शादी थी। बारात आने के बाद स्टेज पर जयमाल होने जा रही थी, इसी बीच दूल्हा अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। इस पर उसने शादी से इन्कार कर दिया। इससे नाराज दूल्हा पक्ष के लोग झगड़ा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने तोडफ़ोड़ भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के पिता व अन्य रिश्तेदारों को चौकी ले आई। युवती ने बताया कि उनका आयोजन पर काफी खर्च हुआ। अब भी दूल्हा पक्ष की ओर से शादी का दवाब बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- घर में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ की, विरोध करने लगाया चोरी का आरोप

उसने दूल्हा पक्ष पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। दूसरी ओर लक्ष्मण चौकी इंचार्ज राहुल कापड़ी के अनुसार, दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।वहीं,  उन्‍होंंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- दंपती ने बैंक को लगाया एक करोड़ रुपये का चूना, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें