Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तिरुपति मंदिर प्रकरण से उत्तराखंड सरकार सतर्क, धर्मस्व मंत्री ने कहा- 'भगवान के भोग की पवित्रता बनाए रखें'

Tirupati Laddu Controversy तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट की घटना से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने देवभूमि के मंदिरों में भगवान के भोग की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तिरुपति मंदिर के लड्डू के प्रसादम में मिलावट दुर्भाग्यपूर्ण है और यह हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है।

By kedar dutt Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 21 Sep 2024 08:48 PM (IST)
Hero Image
Tirupati Laddu Controversy: धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय सचिव को इस संबंध में दिए निर्देश।

राज्य ब्यूरो, जागरण  देहरादून। Tirupati Laddu Controversy: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मिलावट के प्रकरण से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने देवभूमि के मंदिरों में भगवान के भोग (प्रसाद) की शुद्धता व पवित्रता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने धर्मस्व सचिव को निर्देशित किया है कि जहां भी भगवान का भोग बनता है, वहां रसोई में किसी भी प्रकार की मिलावटी वस्तु न पहुंचने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के चार छात्रों का National Inspire Award के लिए चयन, देशभर से लगभग आठ लाख बच्चों ने किया आवेदन

प्रसादम में मिलावट दुर्भाग्यपूर्ण

र्मस्व मंत्री महाराज ने कहा कि तिरुपति मंदिर के लड्डू के प्रसादम में मिलावट दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरासर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तिरुपति मंदिर के प्रसादम की पवित्रता व शुद्धता का बड़ा प्रचार-प्रसार है, इसी तरह देवभूमि के विभिन्न पौराणिक मंदिरों के प्रसाद का अपना एक धार्मिक महत्व है। इसलिए उसकी पवित्रता और शुद्धता बनाए रखना आवश्यक है।

महाराज ने कहा कि देवभूमि के मंदिरों में जहां-जहां भी भगवान का भोग बनता है, वह बड़ी पवित्रता के साथ बनाया जाता है। बावजूद इसके आंध्र प्रदेश जैसी घटना यहां न हो, इसके दृष्टिगत धर्मस्व सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि प्रसाद को बनाने में पवित्रता व शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी प्रकार की मिलावटी वस्तु उस रसोई में न पहुंचे, जहां भगवान का लगाया जाने वाला भोग बनता है।

यह भी पढ़ें - इंतजार खत्म! 23 सितंबर से Rishikesh में शुरू होगी रिवर राफ्टिंग, इस बार तीन हफ्ते देरी से शुरुआत