Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand: फाइलों के निस्तारण में देरी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई, राजस्व परिषद की बैठक

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय प्रशासन को आदेश जारी करते हुए कहा कि फाइलों के निस्तारण में अनुचित देरी करने के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इनमें अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। आदेश के अनुसार उत्तराखंड सचिवालय के ई ऑफिस पोर्टल पर फाइलों की समीक्षा व निस्तारण कार्य में तेजी लाई जाए।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 27 Jul 2024 02:33 AM (IST)
Hero Image
अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि फाइलों के निस्तारण में अनुचित देरी करने के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इनमें अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय प्रशासन को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड सचिवालय के ई-आफिस पोर्टल पर फाइलों की समीक्षा व निस्तारण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने सचिवालय प्रशासन को लंबित फाइलों की स्थिति की दैनिक निगरानी के लिए एक समीक्षा तंत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि सचिवालय प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि विभिन्न विभागों में फाइलों का निस्तारण तेजी से हो और इसमें अनावश्यक देरी न हो। सचिवालय प्रशासन फाइलों के निस्तारण की स्थिति पर मुख्य सचिव को साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

मुख्य सचिव ने ई-आफिस कार्य के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ई-आफिस पोर्टल को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए इस पर अधिकारियों व कर्मचारियों के सुझाव प्राप्त कर जरूरी सुधार करने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: गढ़वाल में भारी बारिश से तबाही, देहरादून में स्‍कूल बंद; मद्महेश्वर में फंसे यात्रियों का रेस्‍क्‍यू जारी

यह भी पढ़ें: Dehradun News : बच्चा बहने की सूचना पर पुलिस की फजीहत, सीएम क कार्यक्रम छोड़ दौड़े थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी