Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरीश रावत बोले, सदस्यता अभियान को मिशन समझें कार्यकर्त्ता; कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए है आम जनता

Uttarakhand Election 2022 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नए सदस्यों के साथ दही-जलेबी का लुत्फ लिया। इस दौरान उन्होंने नए कार्यकर्त्ताओं का भी स्वागत किया। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को मिशन के रूप में लेने का आह्वान किया।

By Raksha PanthriEdited By: Updated: Sat, 30 Oct 2021 08:19 AM (IST)
Hero Image
हरीश रावत बोले, सदस्यता अभियान को मिशन समझें कार्यकर्त्ता।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 दून स्थित कांग्रेस भवन में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नए सदस्यों के साथ दही-जलेबी का लुत्फ लिया। इस दौरान उन्होंने नए कार्यकर्त्ताओं का भी स्वागत किया। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को मिशन के रूप में लेने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी समझें और प्रदेश में वृहद स्तर पर कांग्रेस के सदस्य बनाएं। आज कांग्रेस के प्रति जनता की आस्था एवं विश्वास बढ़ा है। प्रदेशवासी कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और परिवर्तन का मन बना चुके हैं। ऐसे माहौल में कांग्रेस के साथ लोग जुड़ना चाह रहे हैं। कार्यकर्त्ताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लानी होगी।

कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने अभियान को गति दी। कार्यक्रम में सह संयोजक मोहन काला व सुलेमान अली ने प्रदेशभर में संचालित सदस्यता अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सती, अभिषेक भंडारी, दीप सिंह चौहान, ललित भद्री, विजय गुप्ता, राम सिंह बिष्ट आदि ने भी सहयोग किया।

यह भी पढें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले- चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ हो रही साजिश

प्रत्येक व्यक्ति कराए टीकाकरण: गणेश गोदियाल

कांग्रेस भवन में आयोजित कोरोना टीकाकरण में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रदेशवासियों ने पूर्ण टीकाकरण कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम का भी आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम आयोजक प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि टीकाकरण के प्रति कार्यकर्ताओं व आमजन में खासा उत्साह है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस भवन में आयोजित शिविर में कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करा सकता है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: कांग्रेस मोदी के केदार दौरे से बेचैन, पांच नवंबर को शिवालयों में भजन-कीर्तन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें