Move to Jagran APP

Tehri Garhwal Election Result 2022 : घनसाली, नरेंद्रनगर देवप्रयाग में जीत दोहराने में कामयाब रही भाजपा

Tehri Garhwal Uttarakhand Chunav Result 2022 News in Hindi टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों में घनसाली देवप्रयाग नरेंद्रनगर प्रतापनगर टिहरी और धनोल्टी शामिल हैं। इस बार तीन विधानसभा में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।

By Nirmala BohraEdited By: Updated: Thu, 10 Mar 2022 06:42 PM (IST)
Hero Image
Tehri Garhwal Vidhan Sabha Uttarakhand Election Result 2022
संवाद सहयोगी, टिहरी। Tehri Garhwal Election Result 2022:  टिहरी की छह विधानसभा चुनाव में इस बार तीन विधानसभा में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। राज्य में हुए अभी तक के विधानसभा चुनाव में कोई भी राष्ट्रीय पार्टी टिहरी में दूसरी बार जीत दर्ज नहीं कर पाई, लेकिन इस बार भाजपा घनसाली, देवप्रयाग व नरेंद्रनगर विधानसभा में जीत दोहराने में सफल रही। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में छह में से पांच सीटों पर भाजपा विजयी रही थी इस बार भी पांच सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही।

इस बार के चुनाव में भी भाजपा की लहर

विधानसभा चुनाव में इस बार के चुनाव में भी भाजपा की लहर दिखाई दी। यही कारण रहा कि भाजपा दो विधानसभा में दोबारा जीत दर्ज करने में सफल रही। घनसाली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शक्तिलाल शाह व देवप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी व नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल दूसरी बार विजयी रहे।

2001 में राज्य का पहला विधानसभा चुनाव हुआ तब से लेकर 2017 तक टिहरी की छह विधानसभा चुनाव में कोई भी राष्ट्रीय पार्टी या अन्य दलों का कोई प्रत्याशी जीत दोहराने में कामयाब नहीं रहा। इस बार छह विधानसभा सीटों में से पांच विधानसभा टिहरी, देवप्रयाग, घनसाली, धनोल्टी व नरेंद्रनगर सीट पर भाजपा को सफलता मिली है। जबकि प्रतापनगर में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार चुनाव हार गए।

वर्ष 2017 में भी टिहरी की छह विधानसभा में पांच भाजपा की झोली में गई थी। इस विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि जिन दो विधानसभा देवप्रयाग व घनसाली में भाजपा को अन्य दलों से सबसे ज्यादा टक्कर मिल रही थी उन्हीं सीट पर भाजपा दूसरी बार विजयी रही।

खासकर घनसाली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शक्तिलाल सबसे ज्यादा पांच हजार से भी ज्यादा अंतर से विजयी रहे। इस बार भाजपा चार विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा। प्रतापनगर विधानसभा से इस बार भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन दो सीटों पर जीत दोहराने में भी सफल रही।

किशोर और प्रीतम ने बदले दल और दर्ज की जीत

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए किशोर उपाध्याय और निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने ऐन मौके पर भाजपा की स्थिति का सटीक आंकलन किया और भाजपा में शामिल होकर जीत दर्ज की। दोनों का राजनीतिक कौशल इसमें साफ नजर आया और दोनों ही शानदार जीत दर्ज करने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Assembly Elections 2022 Results : सत्‍ता संग्राम में किसे मिलेगी जीत-किसकी होगी हार, 10 मार्च को आएंगे परिणाम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।