Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Forest Fire: वन विभाग ने झोंकी पूरी ताकत, रुक नहीं रहा आग का तांडव; 24 घंटे के अंदर 43 घटनाओं में 62 हेक्टेयर जंगल खाक

Uttarakhand Forest Fire वन विभाग सेना के सहयोग से लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। शरारती तत्व भी वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। फायर सीजन में अब तक कुल 804 घटनाओं में 1011 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। वहीं 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आग की 43 नई घटनाएं हुईं जिनमें कुल 62 हेक्टेयर वन क्षेत्र को क्षति पहुंची है।

By Vijay joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 03 May 2024 07:30 AM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Forest Fire: प्रदेशभर में 43 घटनाओं में 62 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Forest Fire: प्रदेश में लगातार आग से झुलसते जंगलों को बचाने में वन विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बावजूद आग की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। गुरुवार को 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आग की 43 नई घटनाएं हुईं, जिनमें कुल 62 हेक्टेयर वन क्षेत्र को क्षति पहुंची है।

कुल 804 घटनाओं में 1011 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

फायर सीजन में अब तक कुल 804 घटनाओं में 1011 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। उत्तराखंड में जंगलों के झुलसने का सिलसिला जारी है। वन विभाग सेना के सहयोग से लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। शरारती तत्व भी वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।

अब तक इस सीजन में जंगल में आग लगाने पर वन संरक्षण अधिनियम और वन अपराध के तहत 315 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। जिनमें 267 मुकदमे अज्ञात और 48 मुकदमे ज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कराए गए हैं। साथ ही अब तक कुल 52 व्यक्तियों को जंगल में आग लगाने पर गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

वन विभाग की ओर से मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही जंगल की आग की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। 18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं।

इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर भी आग की घटना की सूचना दे सकते हैं।

प्रदेश में अब तक जंगल की आग की स्थिति

  • क्षेत्र, घटना, प्रभावित क्षेत्र
  • गढ़वाल क्षेत्र, 314, 362
  • कुमाऊं क्षेत्र, 427, 575
  • वन्यजीव आरक्षित, 63, 74
  • कुल, 804, 1011
  • मानव घायल, 04
  • (प्रभावित क्षेत्र हेक्टेयर में है।)