Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand: कोटद्वार-दिल्ली रात्रि रेल सेवा जल्द शुरू होने की संभावना, रेल मंत्री से मिले अनिल बलूनी

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। सांसद बलूनी के अनुसार कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा के संचालन पर चर्चा सकारात्मक रही।

By Vikas dhuliaEdited By: Shivam YadavUpdated: Mon, 18 Sep 2023 10:27 PM (IST)
Hero Image
सोमवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की।

देहरादून, राज्य ब्यूरो: भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर चर्चा की।

सांसद बलूनी के अनुसार, कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा के संचालन पर चर्चा सकारात्मक रही। यह रेल सेवा जल्द आरंभ हो सकती है। कोरोना काल से पहले गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार तक दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस में दो डिब्बे लगाए जाते थे, लेकिन कोरोना काल के बाद किन्हीं कारणों से ये डिब्बे लगने बंद हो गए। 

व्यापार मंडल ने रखी थी मांग

हाल ही में कोटद्वार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद बलूनी से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने कोटद्वार-दिल्ली के बीच जल्द रेल सेवा शुरू करने की मांग रखी थी।

रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने रेलों के परिचालन की समय सारिणी को पहाड़ पर जाने वाले यात्रियों की सुविधानुसार रखने का विशेष आग्रह किया। 

दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार-दिल्ली रेल सेवा के अलावा देहरादून-लखनऊ के बीच हाई स्पीड रेल सेवा पर भी चर्चा हुई। इससे पहले भी सांसद बलूनी ने रेल मंत्री से गत एक सितंबर को भी इन्हीं विषयों पर चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें:- Dhaan Khareed : उत्तराखंड में कब से होगी धान खरीद- और किया रहेगा रेट; मंत्री रेखा आर्या ने बता दिया

यह भी पढ़ें:- ट्रेंचिंग ग्राउंड मामले में 203 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा- चहारदीवारी के निर्माण के दौरान किया था हंगामा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर