Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand News: नीति आयोग के समक्ष रखेंगे प्रदेश का पक्ष सीएम धामी, वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की कर सकते हैं मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार देर शाम नई दिल्ली पहुंच गए। वह शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वह राज्य के लिए विशेष सहायता का अनुरोध कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के लिए अतिरिक्त सहायता का विषय भी रख सकते हैं। वह रविवार को दिल्ली में होने वाली मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 27 Jul 2024 02:40 AM (IST)
Hero Image
भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भेंट की।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वह राज्य के लिए विशेष सहायता का अनुरोध कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के लिए अतिरिक्त सहायता का विषय भी रख सकते हैं। वह रविवार को दिल्ली में होने वाली मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार देर शाम नई दिल्ली पहुंच गए। वह शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री राज्य के लिए अधिक से अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग कर सकते हैं। 

इसके लिए वह राज्य के पर्यावरणीय योगदान के साथ ही यहां की सामरिक व भौगोलिक दृष्टि का हवाला देते हुए योजनाओं में वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी की पैरवी कर सकते हैं। 

वहीं, शुक्रवार शाम नई दिल्ली पहुंचने पर उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से भेंट की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस दौरान इनके बीच विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: फाइलों के निस्तारण में देरी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई, राजस्व परिषद की बैठक

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: आठ जिलों में बनाए गए नए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश