Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के लिए खुशखबरी: 24 को मिला Grade Pay Promotion, 3 का लिफाफा बंद; फेरबदल की अटकलें तेज

Grade Pay Promotions उत्तराखंड सरकार ने 24 पीसीएस अधिकारियों को ग्रेड वेतन पदोन्नति प्रदान की है। 27 अधिकारियों को ग्रेड वेतन 8700 और 10 अधिकारियों को ग्रेड वेतन 7600 के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस खबर में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की पूरी सूची और पदोन्नति के बाद होने वाले संभावित फेरबदल के बारे में जानकारी दी गई है।

By Vikas gusain Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Tue, 10 Sep 2024 08:48 PM (IST)
Hero Image
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जारी किए आदेश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शासन ने उत्तराखंड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 अधिकारियों को ग्रेड वेतन पदोन्नति प्रदान कर दी है। 27 अधिकारियों को ग्रेड वेतन 8700 और 10 अधिकारियों को ग्रेड वेतन 7600 के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 8700 पद पर एक और 7600 पद पर दो अधिकारियों पर चल रही जांच के कारण लिफाफे बंद रखे गए हैं।

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पीसीएस अधिकारी श्रीष कुमार, सादिया आलम, डा ललित नारायण मिश्र, अशोक कुमार पांडेय, विप्रा त्रिवेदी, डॉ अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार बरनवाल, मुहम्मद नासिर, इला गिरी, राहुल कुमार गोयल, जयभारत सिंह, वीर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुंदर लाल सेमवाल, मोहन सिंह, गिरीश चंद्र गुणवंत, शिवचरण सिंह, प्रकाश चंद्र दुम्का, चंद्र सिंह मार्तोलिया, हेमंत कुमार वर्ता, उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र कांडपाल, चंद्र सिंह, अशोक कुमार जोशी, अरविंद कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र व प्यारे लाल को 8700 ग्रेड वेतन में पदोन्नत किया गया है। इस श्रेणी में पीसीएस अधिकारी रामजी शरण का लिफाफा बंद रखा गया है।

वहीं, 7600 ग्रेड वेतन में श्याम सिंह राणा, किशन सिंह नेगी, नारायण सिंह नबियाल, अनिल गब्र्याल, रजा अब्बास, विवेक प्रकाश, अवधेश कुमार सिंह, विवेक राय, पंकज कुमार उपाध्याय और दिनेश प्रताप सिंह को पदोन्नति दी गई है। इस श्रेणी में दीपकेंद्र नेगी व एपी शुक्ला का लिफाफा बंद रखा गया है।

अब इन अधिकारियों की पदोन्नति के बाद यह माना जा रहा है कि प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के पदों पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया जा सकता है।