Move to Jagran APP

Uttarakhand Police Constable Promotion:उत्तराखंड में 12 हेड कांस्टेबल का प्रमोशन, देखें कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल

उत्तराखंड के सरकारी विभागों में प्रमोशन का दौर जारी है। बीते दिन राज्य कर विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। और अब पुलिस मुख्यालय की ओर से मुख्य आरक्षियों के लिए खुशखबरी आई है। 12 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के आचार संहिता के चलते सभी तरह के सरकारी कामों पर रोक लगी हुई थी।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Published: Tue, 02 Jul 2024 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2024 01:59 PM (IST)
उत्तराखंड में 12 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति

जागरण संवाददाता, देहरादून। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद लगे आचार संहिता हटते ही सभी सरकारी विभाग के कार्य जोरों से होने लगे। इसी क्रम में पुलिस हो या शिक्षा का क्षेत्र या फिर कोई अन्य सरकारी क्षेत्र उनमें तबादले व पदोन्नति का दौर जारी है। वहीं अब पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 मुख्य आरक्षियों (Head Constable) को अपर गुल्मनायक के पद पर पदोन्नति किया गया। 

  1. मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह, आईआरबी-प्रथम
  2. मुख्य आरक्षी  मिश्री लाल, 31 पीएसी
  3. मुख्य आरक्षी रामाज्ञा राय, 40 पीएसी
  4. मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द्र, 31 पीएसी
  5. मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, 40 पीएसी
  6. मुख्य आरक्षी उत्तम सिंह, 40 पीएसी
  7. मुख्य आरक्षी रमेश लाल, 31 पीएसी
  8. मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह, 46 पीएसी
  9. मुख्य आरक्षी मौ0 नसीम, 31 पीएसी
  10. मुख्य आरक्षी विपिन चन्द्र नैनवाल, आईआरबी-प्रथम
  11. मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह, आईआरबी-प्रथम
  12. मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, आईआरबी-द्वितीय

बता दें कि उत्तराखंड में बीते दिनों राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला। शासन ने इन्हें सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान की है। अपर सचिव सी रविशंकर के आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। लिहाजा, पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र नया कार्यभार ग्रहण करना होगा।

राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त

वहीं राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पूर्व में इन पदों की संख्या करीब 234 थी। जिसमें 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती, जबकि 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की व्यवस्था थी। अब विभागीय ढांचे में इन पदों को समाप्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार का कर विभाग को तोहफा, 14 अफसरों का हुआ प्रमोशन; बने सहायक आयुक्त


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.