Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड में बरसात के दौरान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं! तो भूलकर भी इन पांच जगहों पर न जाएं

Uttarakhand Monsoon Travel Tips हर साल लाखों पर्यटक देश-विदेश से उत्तराखंड में घूमने के लिए पहुंचते हैं। उत्‍तराखंड में मानसून के दौरान हर साल लैंडस्‍लाइड बाढ़ या बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। यहां कई ऐसे पर्यटन स्‍थल भी हैं जहां बरसात के दौरान जाने से आपकी जान जोख‍िम में पड़ सकती है। आइए जानते हैं पांच पर्यटन स्‍थलों के बारे में जो बरसात में खतरनाक हो सकते हैं।

By Nirmala Bohra Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 12 Jul 2024 01:36 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Monsoon Travel Tips: मानसून में यहां के हिल स्‍टेशनों का मौसम और सुहावना हो जाता है (Pic credit- freepik)

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Tourist Places: हर साल लाखों पर्यटक देश-विदेश से उत्तराखंड में घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में तो यहां के हिल स्‍टेशनों का मौसम वैसे भी सुहावना हो जाता है। लेकिन यहां कई ऐसे पर्यटन स्‍थल हैं जहां बरसात के दौरान जाने से आपकी जान जोख‍िम में पड़ सकती है। अगर आप भी बरसात में उत्‍तराखंड की ट्रिप प्‍लान कर रहे हैं तो जरा एक बार इस खबर पर नजर डाल लें।

उत्‍तराखंड में मानसून के दौरान हर साल लैंडस्‍लाइड, बाढ़ या बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इस बार तो मानसून ने शुरुआत से ही अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरु कर दिया है। बारिश के कारण हो रहे लैंडस्‍लाइड से चारधाम यात्रा मार्ग सहित कई मार्ग मलबा आने से बंद हो रहे हैं।

मौसम के पूर्वानुमान को जरूर देख लें

Uttarakhand Monsoon Travel Tips: वहीं देवभूमि उत्‍तराखंड में कुछ ऐसे पर्यटन स्‍थल भी हैं जहां की नदियों में पहाड़ों पर बारिश होने के कारण अचानक पानी बढ़ने के मामले सामने आते हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही देहरादून के एक पर्यटक स्‍थल में नदी में पानी अचानक बढ़ गया था और कई पर्यटक फंस गए थे। इसी तरह प्रसिद्ध हिल स्‍टेशनों पर पहुंचाने वाले रास्‍ते भी कई बार मलबा आने से बंद हो रहे हैं। गढ़वाल और कुमाऊं में बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

यह विडियो भी देखें

जब भी आप मानसून में उत्‍तराखंड का रुख करें तो मौसम के पूर्वानुमान को जरूर देख लें। क्‍योंकि पहाड़ी राज्‍य होने के कारण यहां अक्‍सर बरसात में आपदा का खतरा बना रहता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही पांच पर्यटन स्‍थलों के बारे में जो बरसात में खतरनाक साबित हो सकते हैं।

ऋषिकेश:

  • ऋषिकेश को योगनगरी के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस कारण यहां विदेशी पर्यटक अच्‍छी खासी संख्‍या में पहुंचते हैं।
  • यहां कई पर्यटक स्‍थल हैं।
  • गंगा घाटों पर भी लोग पहुंचते हैं, लेकिन बरसात में गंगा घाटों पर आकर स्‍नान करना खतरनाक हो जाता है।
  • पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नदी का बहाव तेज होता है।
  • इस कारण बरसात में यहां रिवर राफ्टिंग और कैंप आदि बंद कर दिए जाते हैं।

गुच्‍चूपानी:

  • देहरादून का गुच्‍चूपानी ऐसा पर्यटक स्‍थल है। जहां हर कोई एक ना एक बार जरूर जाना चाहता है।
  • इसे रोबर्स केव के नाम से भी जाना जाता है।
  • यहां गुफा से निकलता हुआ प्राकृतिक झरना लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
  • बरसात में यहां जाना बेहद जोखिम भरा साबित होता है।
  • यहां कभी भी जलस्‍तर बढ़ जाता है और पर्यटक फंस जाते हैं।
  • अभी कुछ दिन पहले ही यहां पानी बढ़ने के कारण पर्यटक फंस गए थे, जिन्‍हें सुरक्षित निकाल लिया गया था।

सहस्रधारा:

  • देहरादून के सहस्रधारा में भी पर्यटकों की भीड़ जुटी रहती है।
  • बरसात में यह पर्यटन स्‍थल भी सुरक्षित नहीं है।
  • पहाड़ों पर बारिश होने के कारण यहां अचानक से जलस्‍तर बढ़ जाता है।
  • मानसून में यहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है।

मसूरी:

  • पहाड़ों की रानी मसूरी अपनी सुंदरता और मौसम के कारण दिल्‍ली-हरियाणा वालों की पसंदीदा जगह है।
  • बरसात में यहां के पहाड़ी रास्‍ते काफी रिस्‍की साबित होते हैं।
  • आए दिन लैंड स्‍लाइड के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग बंद हो जाता है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

कैम्‍प्‍टीफॉल:

  • मसूरी से आगे कैम्‍प्‍टीफॉल उत्‍तराखंड के प्रमुख झरनों में शामिल है।
  • गर्मी में तो यहां पैर रखने तक की जगह नहीं होती है।
  • प्राकृतिक झरना होने के कारण बरसात में यहां भी अचानक जलस्‍तर बढ़ जाता है।
  • मानसून में यहां जाना भी खतरनाक साबित हो सकता है।