Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand UCC Bill: आज पारित हो सकता है यूसीसी विधेयक, विधानसभा में जारी है चर्चा; सीएम धामी भी मौजूद

Uttarakhand UCC Bill आज विधानसभा के विस्तारित सत्र में इस विधेयक को पारित किया जा सकता है। सदन की कार्यवाही जारी है। सदन में यूसीसी विधेयक पर चर्चा की जा रही है। चर्चा के साथ ही इस विधेयक को आज सदन में पारित किया जा सकता है। सीएम धामी आज इस विधेयक को सदन में पास कराना चाहेंगे क्योंकि विधानसभा सत्र मात्र 8 फरवरी तक का ही है।

By kedar dutt Edited By: Swati Singh Updated: Wed, 07 Feb 2024 12:45 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand UCC Bill: विधानसभा में आज पारित हो सकता है यूसीसी विधेयक

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र की कार्यवाही आज तीसरे दिन जारी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया था। आज इसी विधेयक पर चर्चा की जा रही है। चर्चा और बहस के बीच इस विधेयक को सदन में पास कराना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एकमात्र लक्ष्य है। 

सीएम धामी ने यूसीसी विधेयक को सदन में पेश किया था और इस कदम को ऐतिहासिक बताया था। आज (बुधवार) विधानसभा के विस्तारित सत्र में इस विधेयक को पारित किया जा सकता है।

 चर्चा के बाद पास हो सकता है 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सदन में समान नागरिक संहिता विधेयक प्रस्तुत किया था। इस पर चर्चा जारी है। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ रख रहे हैं समान नागरिक संहिता पर अपना पक्ष। गौरतलब है कि पक्ष और विपक्ष यूसीसी पर चर्चा करेंगे और इसक बाद ही ये विधेयक पास किया जाएगा। 

— ANI (@ANI) February 7, 2024

सीएम धामी ने किया पोस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से विधानसभा में पेश विधेयक पर सम्मानित सदस्यों द्वारा सकारात्मक चर्चा की जा रही है। हम विधानसभा में प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 7, 2024

देश का पहला राज्य है उत्तराखंड

स्तंत्रता के बाद उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने समान नागरिक संहिता की दिशा में निर्णायक पहल की है। लंबी कसरत के बाद सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 विधेयक पेश कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सदन में पेश विधेयक में 392 धाराएं हैं जिनमें से केवल उत्तराधिकार से संबंधित धाराओं की संख्या 328 है। इस विधेयक के पास हो जाने पर यह कानून का रुप लेगा। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद कई कानून बदल जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: 

UCC in Uttarakhand: उदाहरण बनेगी उत्तराखंड की पहल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बढ़ा कद

Uniform Civil Code: क्या है यूनिफार्म सिविल कोड बिल, बाल विवाह-हलाला और महिलाओं को...; पढ़ें विधेयक की बड़ी बातें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर