Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में सर्द हवा का सितम जारी, बर्फ से ढके पहाड़; पाले के अलर्ट के बीच आज ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड में वर्षा का क्रम थम गया है लेकिन चोटियों पर हिमपात जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ऊंचाई वाले इलाकों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। साथ ही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुटाई। मसूरी के आसपास चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं चारधाम समेत आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं।

By Vijay joshi Edited By: riya.pandey Updated: Thu, 08 Feb 2024 07:45 AM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड में सर्द हवा का सितम जारी

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Today: दून में तीन दिन बाद मौसम शुष्क हुआ और वर्षा का दौर थम गया। हालांकि, मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही जबकि सर्द हवाएं सितम ढा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान है। दोपहर बाद आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मसूरी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड में वर्षा का क्रम थम गया है, लेकिन चोटियों पर हिमपात जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ऊंचाई वाले इलाकों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। साथ ही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुटाई। मसूरी के आसपास चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, चारधाम समेत आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सर्द हवाओं के बीच सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर - अधिकतम - न्यूनतम

देहरादून - 19.2 - 8.4

ऊधम सिंह नगर - 18.0 - 9.0

मुक्तेश्वर - 9.5 - 0.0

नई टिहरी -11.0 - 1.4

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: बर्फबारी से सफेद हुआ उत्तराखंड, कड़ाके की ठंड के बीच यलो अलर्ट हुआ जारी; आज ऐसा रहेगा मौसम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।