Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update Uttarakhand: आज देहरादून और नैनीताल में हल्की बरसात, मौसम विभाग का कल के लिए येलो अलर्ट

Weather Update Uttarakhand Latest News 17 सितंबर से प्रदेशभर में मानसून का एक और दौर प्रारंभ होने की संभावना है। हाल ही में पिछले तीन दिनों अच्छी बरसात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मसूरी में रात में लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लिया। आज पिथौरागढ़ दून और नैनीनात में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 16 Sep 2024 07:38 AM (IST)
Hero Image
बारिश की फाइल फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश कुछ जनपदाें में सोमवार को मौसम का मिजाज हल्की करवट बदल सकता है। देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्के बादल छाये रहने कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। एक बार फिर 17 सितंबर से प्रदेशभर में मानसून का एक और दौर प्रारंभ होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 से 19 सितंबर तीन दिन प्रदेशभर में लगभग सभी जनपदों में एक से दौर दौर भारी वर्षा होने की संभावना बन रही है।

रविवार को प्रदेशभर में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही जिससे आमजन ने वर्षा से राहत की सांस ली धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में दिखा असर

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 251 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस रही।

दो दिन प्रदेश में बारिश कम इसके बाद फिर से भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेशभर में वर्षा की संभावना कम है। 17 सितंबर से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान सभी जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: लखनऊ में हल्की तो पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बरसात के आसार, चक्रवाती तूफान यागी का दिखेगा असर

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बिहार के 20 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

बारिश के बाद का मौसम मच्छरों के लिए अनुकूल

कभी बारिश और कभी तेज धूप। यह मौसम मच्छरों के लिए अनुकूल हो गया है। बारिश के बाद गली-मोहल्लों में जलजमाव के कारण मच्छरजनित रोगों की आशंका प्रबल हो गई है। डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में रविवार को 35 वर्षीय एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मलेरिया संदिग्ध एक मरीज भी अस्पताल में भर्ती हुआ है।

नोडल अधिकारी डा. अंकुर पांडेय के अनुसार डेंगू पाजिटिव मिली महिला कोटद्वार की रहने वाली है। उन्हें बुखार, बदन दर्द आदि की शिकायत पर यहां भर्ती किया गया था। महिला की स्थिति अब सामान्य है। डा. पांडेय के अनुसार बरसात के बाद डेंगू का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। अभी ना गर्मी ज्यादा है और ना ही सर्दी। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर