Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Weather: हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में बढ़ती ठंड के साथ ही मौसम साफ हो गया है। कई इलाकों में सोमवार को चटख धूप खिली रही। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि आगामी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। फिलहाल चोटियों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

By Vijay joshiEdited By: Swati SinghUpdated: Tue, 21 Nov 2023 07:53 AM (IST)
Hero Image
हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आगामी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं।

देहरादून में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

बारिश के नहीं है आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। आगामी गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। तापमान सामान्य व उससे कुछ अधिक बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल की ठंडी वादियों से लौटे महेंद्र सिंह धोनी, माल रोड पर करना पड़ा था जाम का सामना; पुलिस के गुडवर्क पर बोले धन्यवाद

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। बर्फ की बिछी सफेद चादर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का अहसास करा रही है। सुबह-शाम के बाद अब दोपहर में भी मौसम थोड़ा सर्फ होने लगा है। लोग सर्दियों के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। बर्फबारी को देखते हुए अब चार धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।

पर्यटक पहुंच रहे उत्तराखंड

बर्फबारी शुरू होते ही पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सीजन की भीड़ से बचने के लिए लोग अभी से पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग ऊंचे इलाकों में जाने का मन बना रहे हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सपरिवार उत्तराखंड आए थे। अल्मोड़ा में अपने पैतृक गांव में उन्होंने समय बिताया था और इसके बाद नैनीताल में भी घूमें थे।