Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Weather: बारिश के चलते दो दिन में लुढ़का देहरादून का पारा, पंखे और एसी बंद

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। देहरादून में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कुमाऊं मंडल के लोहघाट में सबसे अधिक 284 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को प्रदेशभर में बारिश से राहत की संभावना जताई है।

By Ashok Kumar Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 13 Sep 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Weather: देहरादून आसपास के क्षेत्र में 51.2 मिमी व मसूरी में 47.5 मिमी वर्षा रिकार्ड रिकार्ड। फाइल

जागरण संवाददाता, देहरादून । Uttarakhand Weather: दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण दून के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। पिछले करीब 36 घंटे के दौरान देहरादून और आसपास के क्षेत्र में 51.2 मिमी व मसूरी में 47.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

बीते बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, शुक्रवार को दूर का पारा गिरकर 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस अवधि में सबसे अधिक वर्षा कुमाऊं मंडल के लोहघाट में 284 मिमी, नैनीताल में 218, चम्पावत में 202 मिमी में रिकार्ड की गई।

पांच बजे बाद थमी बारिश

शुक्रवार को दून के आसपास के क्षेत्रों में 11 बजे से रिमझिम वर्षा शुरू हुई और दोपहर 12 बजे के बाद वर्षा तेज हो गई। लगातार पांच घंटे तक दून के झाझरा, प्रेमनगर, गढ़ीकैंट, आइएसबीटी, मोहब्बेवाला, बंजारावाला, नेहरूग्राम, जाखन, राजपुर रोड, चकराता रोड, माल देवता,सहस्रधारा, बिधौली आदि क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime News: किशोरी ने बयां की पिता काली करतूत, कहा- 'मेरे सामने पूरे कपड़े उतारे और मुझे छूने लगे'

पांच बजे बाद वर्षा थमने से आमजन ने राहत की सांस की। इस दौरान प्रिंस चौक, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक आदि में जनभराव हुआ। स्कूलों में अवकाश होने से स्कूली बच्चे तो भीगने से बच गए, लेकिन पैदल चलने वाले आमजन और दुपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामने करना पड़ा।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- Rishikesh: किशोरी को जिंदगी भर का सदमा दे गई इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्‍ती, दो नाबालिगों ने हैवानियत की हद की पार

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रही।

वर्षा से राहत के आसान, कुमाऊं मंडल में हो सकती हल्की वर्षा

आगे उत्तराखंड में मानसून की भारी वर्षा से राहत की उम्मीद है। शनिवार को गढ़वाल मंडल में धूप खिलने की संभावना है। कुमाऊं मंडल के केवल नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं एक से दो दौर वर्षा हो सकती है। इस तीन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को प्रदेशभर में वर्षा से राहत की संभावना है। कुमाऊं जनपदों के तीन जपपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। 16 सितंबर को कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर