Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बना हुआ है शुष्क, चटख धूप छुड़ा रही है पसीने

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में धीरे धीरे तापमान बढ़ने लगा है। मार्च में ही मई की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही चटख धूप खिली रहेगी। वहीं पर्वर्तीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Tue, 22 Mar 2022 08:46 PM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप पसीने छुड़ा रही है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप पसीने छुड़ा रही है। लगातार चढ़ते पारे के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच लगातार गर्मी बढ़ रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान पंतनगर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान रानीचौरी में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। चटख धूप खिलने से तापमान बढ़ सकता है। जबकि, गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 

रुड़की में दिनभर खिली रही तीखी धूप, चली गर्म हवा

शिक्षानगरी में पारा चढ़ने के साथ ही दोपहर में गर्म हवा भी चलने लगी है। जिस वजह से मौसम में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। वहीं चिलचिलाती धूप नागरिकों का पसीना भी निकालने लगी है।

मार्च महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिनभर तेज धूप खिल रही है। जिस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुबह से ही साफ रहा और दिनभर तीखी धूप खिली रही। साथ ही दोपहर में गर्म हवा भी चली। 

इस वजह से नागरिकों को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रेकॉर्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। जोकि सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें