Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, मैदानी इलाकों में जारी किया गया लू का अलर्ट

दून में सूरज के तेवर तल्ख हैं और दिन प्रतिदिन पारा चढ़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व हुई वर्षा के बाद कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत रही लेकिन बीते तीन दिनों से गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। दून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है जो कि इस माह अब तक सर्वाधिक है। इसके साथ ही लू के थपेड़ों से भी जनजीवन प्रभावित है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 11 Jun 2024 09:14 AM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, मैदानी इलाकों में जारी किया गया लू का अलर्ट

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून में सूरज के तेवर तल्ख हैं और दिन प्रतिदिन पारा चढ़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व हुई वर्षा के बाद कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत रही, लेकिन बीते तीन दिनों से गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। दून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि इस माह अब तक सर्वाधिक है। इसके साथ ही लू के थपेड़ों से भी जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच पारे में वृद्धि और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस सप्ताह उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

दून समेत उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। शुष्क मौसम के बीच लगातार पारे में बढ़ोतरी हो रही है। दून का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इसके साथ ही दोपहर में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पारे में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथैरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव हुए खत्म, अब विधानसभा उप चुनाव की तैयारी; इस नेता को मैदान में उतार सकती है भाजपा