Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: दून में सुबह कुहासा छाने की आशंका, पढ़ें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Uttarakhand Weather उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दून में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। दीपावली तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। शनिवार को प्रदेश में सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे पारा सामान्य से अधिक बना रहा।

By Vijay joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 26 Oct 2024 09:32 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Weather: अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं! File Photo
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: दून में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर चटख धूप खिल रही है। अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

हालांकि, मौसम विभाग की ओर से दून में सुबह के समय कुहासा छाने की आशंका जताई गई। जबकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से पारा सामान्य से अधिक बना रह सकता है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

दीपावली तक मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं

शनिवार को प्रदेश में सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे, पारा सामान्य से अधिक बना रहा। हालांकि, पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर है। हालांकि, दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक हैं। दीपावली तक मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- 16 दिन बाद मिला Rishikesh से किडनैप छात्र का शव, हत्यारा गिरफ्तार; गे चैटिंग एप से जुड़ा मामला

अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में सुबह कुहासा व धुंध छाने और रात को पाला गिरने की आशंका है। दिन में चटख धूप खिली रह सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रह सकते हैं।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 31.4, 17.6
  • ऊधमसिंह नगर, 31.0, 22.5
  • मुक्तेश्वर, 22.4, 11.1
  • नई टिहरी, 24.3, 12.2

उच्च हिमालय में आयोजित मोटर बाइक रैली का समापन

पिथौरागढ़: पर्यटन गतिविधियों और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग के तत्वावधान में उच्च हिमालयी दारमा , व्यास और चौदास घाटियों में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की मोटर बाइक रैली का समापन हो गया है।

मोटर बाइक रैली के लिए बाइकर्स 16 अक्टूबर को पिथौरागढ़ पहुंचे थे। 17 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से दुग्तू पहुंचे। 18 अक्टूबर को दुग्तू से नारायण आश्रम 65 किमी की बाइकिंग की गई। 19 अक्टूबर को नारायण आश्रम से तवाघाट होते हुए गुंजी तक 90 किमी दूरी तय की । 20 अक्टूबर को गुंजी से नावीढांग ओम पर्वत वापसी गुंजी से होकर आदि कैलास तक बाइकिंग की गई। रात्रि विश्राम गुंजी में किया ।

21 अक्टूबर को गुंजी से पिथौरागढ़ 165 किमी की दूरी तय की गई। गुरु वार को रैली का समापन हुआ । मोटर बाइक रैली में महेश निवासी गुडग़ांव हरियाणा, गौरव शर्मा निवासी हरियाणा, विनीत शर्मा, नितिन कनौजिया,रवि कुमार, किशोर सिंह निवासी दिल्ली और स्थानीय अशोक कुमार भंडारी, शंकर सिंह खड़ायत, अनुराग पंत , गौरव सिंह महर, धर्मे्रद्र डसीला, प्रवीण कुमार शर्मा, डा. निर्मल बसेड़ा ने प्रतिभाग किया।

दल को जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने रवाना किया था। गुंजी में जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने दल के साथ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन अवसर पर जिलाधिकारी ने मोटर बाइक रैली के राइडर्स को अभियान का व्यापक प्रचार, प्रसार करने को कहा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।