Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में बदला मौसम, आसमान में छाए बादल; होली पर हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

Uttarakhand weather update उत्‍तराखंड में तेजी से तापमान बढ़ने लगा है जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। पर्वतीय जिलों में आज गुरवार से मौसम करवट बदल सकता है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने व तापमान में इजाफा होगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 17 Mar 2022 07:05 AM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2022 07:54 AM (IST)
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी इलाकों में पारा तेजी से चढ़ रहा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand weather update उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी इलाकों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिसके चलते मार्च मध्य में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, चक्रवाती प्रवाह के उत्तराखंड पहुंचने से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

मौसम विज्ञान के अनुसार, आज से कुछ पहाड़ी इलाकों में आंशिक से लेकर मुख्य रूप से बादल छाये रह सकते हैं। होली पर कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, मैदानों में चटख धूप खिलने के आसार हैं।

बुधवार को दून समेत अन्य मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा, जो कि सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस का अधिक है। वहीं, पहाड़ों में चटख धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढऩे लगा है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले तीन दिन बादलों का डेरा रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

ओलावृष्टि से फसलें हुई बर्बाद

बीती रात्रि को चमोली जिले के  दशोली विकासखंड के कई गांवों में भारी ओलावृष्टि के बाद फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। काश्तकारों ने कृषि विभाग से ओलावृष्टि से हुई क्षति का आंकलन करने की मांग की है।

दशोली विकासखंड के दोगड़ी, कांडई, बमियाला, केदारनगर, टंगसा, नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बीती सांय व रात्रि को जमकर ओलावृष्टि हुई। इस क्षेत्र के अधिकतर काश्तकारों की आजीविका कृषि से ही संचालित होती है। ओलावृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

दोगड़ी के काश्तकार धीरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि पहले गांव में बंदरों का आतंक था। सालों से बंदर ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब ओलावृष्टि अधिकतर फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कृषि विभाग व प्रशासन से क्षति का आंकलन करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में पारे ने बनाया रिकार्ड, छह डिग्री सेल्सियस चढ़ा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.