Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Update उत्‍तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला रहेगा। दो दिन उत्‍तराखंड के पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के असार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यह मौसम बदला है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 05 Mar 2022 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 05 Mar 2022 08:22 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदला रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सुबह-शाम  महसूस की जा रही है ठिठुरन

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी इलाकों में दोपहर में धूप चुभने लगी है। हालांकि, पहाड़ों में हल्के बादलों के बीच हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है।

रविवार और सोमवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार और सोमवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट की आशंका है। 

पर्वतीय क्षेत्रों में जहां मौसम सुहावना

कुमाऊं के मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि हो रही है। हल्द्वानी शहर के तापमान में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी। तीन दिन में तापमान 2.3 डिग्री बढ़ गया है। इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में दिन में गर्मी महसूस हो रही है। रात के तापमान में गिरावट हो रही है। नैनीताल के मुकाबले हल्द्वानी का तापमान 10 डिग्री अधिक है।

प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान अधिकतम

हल्द्वानी 28.7

पंतनगर 28.4

मुक्तेश्वर 15.8

नैनीताल 17.2

अल्मोड़ा 23.7

कांडा बागेश्वर 19.6

पिथौरागढ़ 21.9

चम्पावत 19.5

यह भी पढ़ें:Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क, जानिए मुख्‍य शहरों का तापमान


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.