Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने फिर पकड़ा जोर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से पति-पत्नी गंभीर घायल

Weather Update उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने फिर से जोर पकड़ लिया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चमोली पिथौरागढ़ चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

By Vijay joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 27 Sep 2024 06:21 PM (IST)
Hero Image
Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिन भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने से मानसून की वर्षा ने फिर जोर पकड़ लिया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। बीते बुधवार को देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी वर्षा हुई। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। गुरुवार को भी कई जगह वर्षा का क्रम जारी रहा।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर आया मलबा, पति-पत्नी गंभीर घायल

केदारनाथ पैदल मार्ग भीम बाली के पास पहाड़ी से मालवाने के चलते एक महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल होंगे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को समय करीब साढ़े तीन बजे भीमबली गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास श्री केदारनाथ की ओर बन रहे नए रास्ते से अचानक मलबा/पत्थर आने से दुकानदार राकेश कुमार पुत्र मंगलराम निवासी ग्राम परकंडी थाना ऊखीमठ उम्र 47 वर्ष व उनकी पत्नी श्रीमती प्रभा देवी पत्नी राकेश कुमार उम्र 38 वर्ष दोनो मलबे में दब गए।

सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस एवम स्थानीय लोगो की मदद से दोनो को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भीमबली ले जाया गया। महिला के सिर पर काफी चोटे आई है और पैर फैक्चर हुआ है एवं राकेश के पैर में चोट लगी है। महिला को चिकित्सक द्वारा रेफर किया जा रहा है।

दो दिन जारी रह सकता है भारी वर्षा का सिलसिला

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। शुक्रवार को बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत व नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसके लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Periodic Labor Force Survey: रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल, पीएलएफएस की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पारे में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी

दून में बीते बुधवार को दोपहर में हुई झमाझम वर्षा के बाद बादलों का साया बना रहा। रात को भी शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा हुई। जिससे शहर पानी-पानी हो गया। वहीं, गुरुवार को भी सुबह से आसमान में बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होती रही।

पर्वतीय क्षेत्रों में कई इलाकों में भारी वर्षा का क्रम बना रहा। पहाड़ों में मुख्य मार्गों के साथ ही कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही बाधित रही।

यह भी पढ़ें- परेशानी में जिस सहेली पर किया भरोसा वही निकली दुश्‍मन, घर बुलाकर भतीजे संग कमरे में किया बंद, हुआ दुष्‍कर्म

मौसम के बदले मिजाज से पारे में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी देहरादून में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं।

24 घंटे में हुई बारिश

बुधवार से गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में कई जगह अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। हरिपुर में 244 मिमी, लोहारखेत में 163 मिमी, मसूरी में 161 मिमी, रुद्रप्रयाग 135 मिमी, देहरादून शहर में 120 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। इस दौरान दून का तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिर गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें