Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand: कब्र से निकला शव उगलेगा वि‍वाहिता की मौत का राज, बिन पोस्‍टमार्टम के कर दिया था दफन

Uttarakhand Crime News शादीशुदा महिला की मौत के बाद ससुरालियों ने उसे बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्‍या का अंदेशा जताया है। जिसके बाद बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक का शव कब्र से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा। इसके बाद पता चल पाएगा कि महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 25 Sep 2024 06:48 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Crime: पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम की अनुमति मांगी थी। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Crime News: शादीशुदा महिला की मौत के बाद ससुरालियों ने उसे बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया। मायका परिवार की ओर से जब हत्या का संदेह जताया तो पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम की अनुमति मांगी थी।

अनुमति मिलने के बाद बसन्त विहार थाना पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्र से बाहर निकाल लिया है। उसके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद पता चल पाएगा कि महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है।

बताया जहर खाने से हुई है मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 23 सितम्बर को मुमताज किरतपुर बिजनौर ने शिकायत दी कि उनकी पुत्री फरहा का विवाह वर्ष 2011 में बसन्त विहार निवासी सलीम पुत्र जरीफ के साथ हुआ था।

18 सितंबर को उनकी पुत्री के ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की मृत्यु होने की जानकारी दी। जिस पर वह अपनी पुत्री की ससुराल कांवली गांव देहरादून आये, जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पुत्री की मृत्यु जहर खाने से हुई है।

यह भी पढ़ें- Roorkee News: बाइक सवारों को बस ने 40 मीटर घसीटा, SSP ने दोनों को भिजवाया अस्पताल... मगर नहीं बच सकी जान

घटना के कुछ दिनों बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पुत्री के गले व पीठ पर चोट के निशान थे तथा उन्हें अंदेशा है कि उनकी पुत्री के ससुरालियों द्वारा उसकी हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर थाना बसन्त विहार में हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना के सम्बन्ध में कार्यवाही व सभी सम्भावित पहलुओं की गहनता से जांच के लिए थानाध्यक्ष बसन्त विहार महादेव उनियाल को दिशा-निर्देश दिये गए।

यह भी पढ़ें- रिश्तेदार का घर कब्जाने को मां-बेटी ने रची तगड़ी साजिश, झूठे केस में फंसाने के लिए ईट से फोड़े अपने सिर

साथ ही घटना में आवश्यक साक्ष्य संकलन के लिए मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कब्र से बाहर निकलवाने के लिये जिला मजिस्ट्रेट से पत्राचार किया गया। जिस पर अपर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से शव के पंचायतनामें व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति प्रदान की गई है।

बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक का शव कब्र से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें