Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2022: भारत चीन सीमा पर 14700 फीट की ऊंचाई पर आइटीबीपी के हिमवीरों ने किया योग

International Yoga Day 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आइटीबीपी के हिमवीरों ने भी भारत चीन सीमा पर 14700 फीट की ऊंचाई स्थित चौकियों में योग किया। इस दौरान हिमवीर खासे उत्साहित दिखे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों और तीर्थ यात्रियों ने योग किया।

By Sunil NegiEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 05:48 PM (IST)
Hero Image
आइटीबीपी के हिमवीरों ने भी भारत चीन सीमा पर 14700 फीट की ऊंचाई स्थित चौकियों में योग किया।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों व यात्रियों ने योग साधना की। इसके साथ ही भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के हिमवीरों ने भी भारत चीन सीमा पर 14700 फीट की ऊंचाई स्थित चौकियों में योग किया। इस दौरान हिमवीर खासे उत्साहित दिखे।

गंगोत्री धाम में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, गंगोत्री मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन की ओर गंगोत्री मंदिर परिसर में सुबह सात बजे से लेकर आठ बजे तक तीर्थ पुरोहितों, तीर्थयात्रियों तथा व्यापारियों ने योग किया।

गंगोत्री में आयोजित योग कार्यक्रम में विधायक सुरेश चौहान भी शामिल हुए। यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों और तीर्थ यात्रियों ने योग अभ्यास किया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 12वीं वाहिनी के हिमवीरों ने जिला मुख्यालय स्थिति मातली, भारत चीन सीमा के मंडी, नागा, पीडीए, सोनम, नीलापानी चौकियों में योग किया।

35वीं आइटीबीपी के हिमवीरों ने महिडांडा, के अलावा भारत चीन सीमा पर स्थित नेलांग, कोपांग, सुमला, त्रिपानी चौकियों में योग किया। 12वीं वाहिनी व 35वीं वाहिनी के हिमवीर निरंतर भारत चीन सीमा पर योग अभ्यास करते हैं।

उत्तरकाशी में रही योग की धूम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी में योग की धूम रही। कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी में आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने किया।

इस कार्यक्रम में जनपद में योग कार्यक्रम में योगाचार्य कृष्णानंद बिजल्वाण ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। जिलाधिकारी ने कहा योग साधना के जरिये हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डॉ. केएस चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रतनमणि भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।

श्रीमती मंजीरा देवी आयुर्वेदिक कालेज हिटाणू में योग अभ्यास के साथ योग क्वीज प्रतियोगिता और योग अभ्यास प्रतियोगिता आयोजित हुई। क्वीज प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, ओग्नो द्वितीय व सार्थक डबराल तृतीय रहे। योग अभ्यास में आरती प्रथम, सत्यम नौटियाल द्वितीय और श्रेया तृतीय स्थान पर रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें