Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राज्यसभा में Women Reservation Bill पास, कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने महिला मोर्चा के अधिकारियों संग मनाई खुशी

Women Reservation Bill Pass राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ खुशियां मनाई। शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Cabinet Minister Prem Chand Agrawal) ने कहा कि राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पारित होना महिलाओं के लिए हर्ष की बात है।

By Jagran NewsEdited By: riya.pandeyUpdated: Fri, 22 Sep 2023 01:47 PM (IST)
Hero Image
Women Reservation Bill Pass: कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने महिला मोर्चा के अधिकारियों संग मनाई खुशी

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Women Reservation Bill Pass: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ खुशियां मनाई।

राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होना हर्ष की बात- मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Cabinet Minister Prem Chand Agrawal) ने कहा कि राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पारित होना महिलाओं के लिए हर्ष की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में यह इतिहास रचा गया है। 

राज्यसभा में बिल के पक्ष में पड़े 215 वोट

अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा में बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिलेगा। इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है। कहा कि राज्यसभा में वोटिंग में सभी सांसदों ने एक सुर में बिल को समर्थन दिया। यह अपने आप में बड़ी बात है।

जिलाध्यक्ष कविता शाह ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

जिलाध्यक्ष कविता शाह (Kavita Shah) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पास होना है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हुई है।

यह भी पढ़ें- World Alzheimer's Day: ‘अल्जाइमर दिवस’ पर पतंजलि विवि में सम्मेलन, स्वास्थ्य संबंधी सभी पहलुओं पर हुई चर्चा

इस मौके पर उपस्थित

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पार्षद तनु तेवतिया, जिला महामंत्री अनिता प्रधान, गीता मित्तल, पूनम कंडवाल, निवेदिता सरकार, पिंकी धस्माना, ममता सकलानी, गीता थापा, भावना किशोर गौड़, तनु रस्तोगी, माया घले, रीता असवाल, सुधा असवाल आदि उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विद्युत निगम में जूनियर इंजीनियर को 4600 ग्रेड पे का लाभ, अन्य मांगों पर भी कार्रवाई का अनुरोध

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर