Move to Jagran APP

गंगा स्‍नान के लिए दिल्‍ली से हरिद्वार आया था युवक, हो गया अनहोनी का शिकार; तलाश जारी

Delhi Youth Drown दिल्ली निवासी युवक धर्मगंगा घाट में डूब गया। वह गंगा स्नान हेतु दिल्ली से हरिद्वार आया था। अचानक पानी का तेज बहाव आने के कारण वह गंगा में बह गया। जिसकी आसपास के लोगों ने सप्तऋषि पुलिस चौकी को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने भी ढूंढने में काफी मेहनत की। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 25 Jul 2024 01:10 PM (IST)
Hero Image
Delhi Youth Drown: दिल्ली निवासी युवक धर्मगंगा घाट में डूब गया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Delhi Youth Drown: दिल्ली निवासी युवक धर्मगंगा घाट में डूब गया। वह गंगा स्नान हेतु दिल्ली से हरिद्वार आया था। रोहित 21 जुलाई को धर्मगंगा घाट परमार्थ आश्रम के निकट बुधवार शाम 4 बजे गंगा स्नान के लिए गया था।

अचानक पानी का तेज बहाव आने के कारण वह गंगा में बह गया। जिसकी आसपास के लोगों ने सप्तऋषि पुलिस चौकी को सूचना दी।

अब तक कोई सुराग नहीं

डूबने वाले का नाम रोहित कुमार (19 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, पता सी 96/4 हिन्द बिहार, प्रेमनगर-3, किराडी नागलोई उ.पश्चिम दिल्ली (थाना-प्रेमनगर) बताया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी ली, खोजबीन शुरु की दी। एसडीआरएफ की टीम ने भी ढूंढने में काफी मेहनत की। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रोहित के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि हम लोग बहुत हताश व परेशान हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि किसी भी तरह से रोहित का एक बार दर्शन हो जाए, चाहे वह किसी भी रूप में हों।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।