Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पानी की टंकी पर चढ़े कर्मचारी, सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाली स्थिति

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के धरने के दौरान प्रबंधन से नोकझोंक के बाद तीन कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ गए। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन में धरना शुरू कर दिया। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारी के खेद जताने की वीडियो जारी होने पर कर्मचारी टंकी से नीचे उतरे।

By Mehtab alam Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 24 Sep 2024 08:13 AM (IST)
Hero Image
कर्मचारियों के पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद वार्ता करती सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान: जागरण

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में धरना दे रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विवि प्रबंधन से वार्ता के दौरान कर्मचारियों से नोंक-झोंंक हो गई। जिसके बाद तीन कर्मचारी नए हरिद्वार में पानी की टंकी पर चढ़ गए और नीचे सुराज सेवादल कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने की बातचीत

काफी देर तक हाइवोल्टेज ड्रामा होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। कर्मचारी के खेद जताने की वीडियो जारी करने पर कर्मचारी टंकी से नीचे उतरे। सुराज सेवादल अध्यक्ष रमेश जोशी ने गुरुकुल पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

पांच दिन से धरना दे रहे हैं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुरुकुल में पांच दिन से धरना दे रहे हैं। सोमवार को सुराज सेवा दल अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान जोशी ने कहा कि 20-25 वर्षों से जो मजदूर काम कर रहे हैं, उनको 10 से 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा के अधीन रखा जा रहा है।

प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी

इस बीच प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता होने पर नोकझोंक हो गई। प्रबंधन से जुड़े एक कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तीन कर्मचारी आनंद, पप्पू और अरविंद न्यू हरिद्वार कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने की कर्मचारियों से बातचीत

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। इसके बाद अभद्रता करने के आरोपी कर्मचारी ने खेद जताते हुए वीडियो बनाई। ये वीडियो कर्मचारियों को भेजी गई। तब कर्मचारी टंकी से नीचे उतरे। इस दौरान सोनू वाल्मीकि, अतीश मिश्रा, राजू मिश्रा, प्रवीण अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, पप्पू शर्मा, सोनम, इन्तजार, जमाल, खालिद, नदीम, संजीव कुमार बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें