Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haridwar: पहाड़ों पर बारिश से गंगा में भारी सिल्ट, UP सिंचाई विभाग ने रोका पानी; कांवड़ यात्रियों में आक्रोश

Haridwar News गुरुवार से रुक-रुक कर पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। हरिद्वार गंगा नदी में सिल्ट आने से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंग नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी है। वहीं कांवड़ यात्रा के बीच उत्पन्न इस स्थिति से शिव भक्त कावड़ तीर्थ यात्रियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसे लेकर उनमें आक्रोश है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 27 Jul 2024 03:02 PM (IST)
Hero Image
Haridwar News: सभी गंगा घाटों पर पानी बेहद कम, फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Haridwar News: गुरुवार से रुक-रुक कर पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। जिस कारण गंगा जल में भारी मात्रा में सिल्ट आ रही है।

हरिद्वार गंगा नदी में सिल्ट आने से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंग नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी है। नहर में गाद ना बढ़ जाए इसके लिए सिंचाई विभाग ने नहर में जल के प्रवाह को बेहद कम कर दिया है। इससे हरकी पैड़ी और उससे संबंधित सभी गंगा घाटों पर पानी बेहद कम हो गया है।

कांवड़ यात्रा के बीच उत्पन्न इस स्थिति से शिव भक्त कांवड़ तीर्थ यात्रियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसे लेकर उनमें आक्रोश है। हरकी पैड़ी पर वर्तमान में ढाई से तीन फीट जल है। भीमगोड़ा बैराज से पानी छोड़ने पर चार से पांच फीट जल रहता है।

दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर से 45 सेंटीमीटर नीचे यानी 292.55 मीटर पर था। गंगा में सिल्ट की मात्रा 7.5 हजार पीपीएम से ज्यादा होने के चलते नहर को बंद किया गया है। पीपीएम की मात्रा 5000 से कम होने पर नहर में पानी छोड़ने पर विचार किया जाएगा। देवप्रयाग में भी गंगा वॉर्निंग लेवल पर है।

- एसडीओ अनिल कुमार निमेष उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग

डाक कांवड़ का आना शुरू

पंचक के अंतिम दिन शनिवार को सुबह से ही हरकी पैड़ी पर यात्रियों की भीड़ गंगाजल लेने के लिए जमा हो गई। इसके साथ ही डाक कांवड़ का आना भी आरंभ हो गया है।

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को परेशानी

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को देखते नगर निगम प्रशासन की ओर से जलनिकासी को दो पंपसेट लगवाए गए हैं। डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर इस स्थान का समुचित उपयोग हो सकेगा।

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन खड़े करने में भी असुविधा हो रही है। दुर्गंध के साथ ही मच्छरों का प्रकोप है। इससे संक्रामक बीमारियों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

इधर समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह से पंपसेट के जरिए जलनिकासी करायी जा रही है। तत्पश्चात इसमें कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा।

शनिवार से धर्मनगरी में डाक कांवड़ यात्री भी आने शुरू हो गए हैं। भीड़ बढ़ने पर इस स्थान का भी समुचित उपयोग हो सकेगा।

इस स्थान पर सिंचाई विभाग की पार्किंग है। जिसमें कांवड़ बाजार भी लगता है। जलभराव से दिक्कतें पेश आ रही थी। नगर निगम की ओर से दो पंपसेट के जरिए जलनिकासी करायी जा रही है।

- आनंद मिश्रवाण, अधिशासी अभियंता, नगर निगम निर्माण अनुभाग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर