Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sadhvi Prachi: हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने जताया जान का खतरा, हरिद्वार पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sadhvi Prachi Demands Police Protection साध्वी प्राची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके आश्रम में आई एक महिला पर उन्हें शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साध्वी प्राची ने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साध्वी प्राची हिंदूवादी नेत्री हैं हरिद्वार में वैदिक निकेतन आश्रम है।

By Mehtab alam Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 07 Oct 2024 08:11 AM (IST)
Hero Image
Haridwar News: प्रेस कान्फ्रेंस करती साध्वी प्राची: जागरण

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए जान का खतरा जताया है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में साध्वी प्राची ने बताया कि उनके वैदिक निकेतन आश्रम में एक महिला आई। जिसने अपना नाम सोनिया बताया और छोटे दो बच्चों के साथ खुद को असहाय बताकर आश्रम में शरण मांगी।

महिला को दी शरण

महिला को असहाय जानकर शिष्टाचारवश उसे अपने आश्रम में शरण दी। लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें उस पर उस वक्त शक हुआ जब एक धर्म विशेष का व्यक्ति एक बच्चे के साथ उससे मिलने आश्रम में आया। उन्होंने इस मामले की पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को दी महिला के बारे में सूचना

पुलिस ने महिला से आश्रम खाली करने को कहा, जिसके बाद से महिला एक-दो दिन कर रोज समय मांग रही थी। 15 दिन बीत जाने के बाद भी उसने कमरा खाली नहीं किया और आस पड़ोस में उनके खिलाफ प्रचार करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने फिर पुलिस को सूचना दी और उसके समान की तलाशी के लिए आग्रह किया। पुलिस की तलाशी में उसके पास से अलग अलग नामों के कई आधार कार्ड मिले। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: प्रयागराज, अयोध्या-वाराणसी सहित पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

ये भी पढ़ेंः Power Cut: दीपावली से पहले देहरादून में बिजली कटौती, इन इलाकों में सात-सात घंटे आपूर्ति रखी जाएगी ठप

साध्वी ने कहा, उनके खिलाफ रची जा रही बड़ी साजिश

साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण को देखते हुए उन्हें लगता है कि उनके खिलाफ कोई बड़ी साजिश हो रही है। जिसका समय रहते पता चल गया। उन्होंने कहा कि उनकी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें