Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haridwar: पति बना हैवान, पत्‍नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर करवाया गर्भपात; सास-ससुर-देवर और ननद ने भी नहीं बख्‍शा

Haridwar Crime एक विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबध बनाने से लेकर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी की बात पर टाल मटोल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर उसके पिता ने सितंबर 2023 में उसका निकाह करा दिया। पीड़िता ने पति के अलावा ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप जड़े हैं।

By Manish kumar Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 13 Jul 2024 11:15 AM (IST)
Hero Image
Haridwar Crime: पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Haridwar Crime: ज्वालापुर की एक विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबध बनाने से लेकर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पति के अलावा ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप जड़े हैं।

स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वर्ष 2020 में उसकी जान पहचान नोमान निवासी हजरत विलाल मस्जिद के पास लंढौरा मंगलौर से हुई थी। तब नोमान ने शादी का वायदा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बकायदा जेवरात बनाने के लिए रकम भी ली, लेकिन जेवरात नहीं बनवाए।

जनवरी 2024 में नोमान फरार हो गया

आरोप है कि शादी की बात पर टाल मटोल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर उसके पिता ने सितंबर 2023 में उसका निकाह करा दिया। जिसे तहसील हरिद्वार में मैरिज रजिस्ट्रर कार्यालय में रजिस्टर्ड भी करा दिया। आरोप है कि जनवरी 2024 में नोमान फरार हो गया। उसने जब ससुर से पति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही तब वह लौट आया।

ऐसे ही वह आए दिन कभी उसके साथ रहता था और कभी छोड़कर फरार हो जाता था। इस दौरान वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि मई में उसे छोड़कर चला गया। आरोप है कि ससुर उस्मान, सास कमरजहां, उसका भाई अरमान, बहन मुस्कान लगातार उसे धमकी देते हुए दहेज में रकम की मांग कर रहे हैं।

हत्या की धमकी

कानूनी कार्रवाई करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि वर्ष 2023 में पति ने उसका गर्भपात भी करा दिया था। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर