Move to Jagran APP

Uttarakhand Crime: रात को घर नहीं आता था पति, मायके वालों से करवाई जासूसी तो पैरों तले खिसकी जमीन

Uttarakhand Crime उत्तराखंड में एक शख्स ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी और घर से निकालने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मंगलौर में विवाहिता ने पति पर अन्य महिला से अवैध संबंध के चलते उसे तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

By Krishna kumar sharma Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 09 Oct 2024 02:50 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Crime: पुलिस मामले की जांच कर रही है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, रुड़की। Uttarakhand Crime: एक युवक ने गुपचुप तरीके से दूसरा निकाह कर लिया। जब पहली पत्नी को इसका पता चला तो उसने विरोध जताया। इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी और घर से निकालने की धमकी दे दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी एक महिला का निकाह करीब सात साल पहले हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने कुछ माह पहले गुपचुप तरीके से दूसरी महिला से निकाह कर लिया और एक किराये के मकान में उसे ठहरा दिया।

महिला का कहना है कि इसके बाद से उसका पति अक्सर रात को घर से बाहर रहता था और उसके पूछने पर काम का बहाना बनाकर उसे टाल देता था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के लिए विदेश की तर्ज पर घूमने का नया ठिकाना, तारों की छांव में उठाएंगे पहाड़ी खाने का लुत्‍फ

मायके पक्ष के लोगों से पति की निगरानी कराई

महिला ने बताया कि शक होने पर उसने अपने मायके पक्ष के लोगों से पति की निगरानी शुरू कराई तो उसे पति के दूसरे निकाह के बारे में पता चला।

आरोप है कि जब उसने पति के सामने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई और घर से बाहर निकालने और जान से मारने की भी धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवैध संबंध के चलते तीन तलाक देने का आरोप, मुकदमा

मंगलौर में विवाहिता ने पति पर अन्य महिला से अवैध संबंध के चलते उसे तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलौर कस्बा निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 1997 में शमीम अहमद के साथ हुई थी। उनके चार बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें- खाकी में मातृशक्ति का दबंग रूप हैं IPS Shweta Chaubey, निर्बल के लिए रक्षक तो समाज के द्रोहियों के लिए मर्दानी

महिला का आरोप है कि रामपुर, रुड़की के एक मकान में रहने वाली महिला से उसके पति के अवैध संबंध चले आ रहे हैं। बताया कि स्वजन के समझाने के बाद भी पति ने ये हरकतें नहीं छोड़ी।

आरोप है कि विरोध करने पर पति लड़ाई-झगड़ा करते हुए 25 सितंबर को उसे तीन तलाक देकर छोड़कर चला गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें