Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ये कैसी 'ममता': पति को सबक सिखाने के लिए बच्चे पर थप्पड़ों और घूंसों की बौछार; चीखा तो दांतों से काटा और दबाया गला

Mother Brutally Beaten Son माता-पिता को प्रताड़ित किए जाने के किस्से तो खूब सुने हैं लेकिन हरिद्वार जिले के झबरेड़ा कस्बे में एक मां ने 11 वर्षीय बच्चे को न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि घटना का वीडियो भी बनवाया। मां की इस करतूत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:50 AM (IST)
Hero Image
Mother Brutally Beaten Son: पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

संवाद सूत्र, जागरण झबरेड़ा। Mother Brutally Beaten Son: माता पिता को प्रताड़ित किए जाने के किस्से तो खूब सुने हैं, लेकिन हरिद्वार जिले के झबरेड़ा कस्बे में एक मां ने 11 वर्षीय बच्चे को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि घटना का वीडियो भी बनवाया।

आरोपित ने मासूम पर थप्पड़ों और घूंसों की बौछार की। यो चीखा तो दांतों से काट लिया और गला दबा दिया। बाल खींचकर उसका सिर भी जमीन पर पटका। इसके जरिये वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी, जो मुंबई में रहता है। मां की इस करतूत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया

फिलहाल, मां और बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपित के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। झबरेड़ा थाना पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवबंद की रहने वाली है।

झबरेड़ा में वह कुछ महीनों से अपने तीन बेटों के साथ किराये के मकान में रह रही है। उसका पति मुंबई में फेरी लगाकर कपड़े आदि बेचता है। यह महिला की दूसरी शादी है। तीनों बच्च्चे इसी शादी से हैं। दंपती के बीच लगभग 10 वर्ष से अनबन चल रही है और इस कारण महिला पति से अलग रहती है।

कुछ दिनों पहले महिला ने मंझले बेटे को बेरहमी से पीटा और बड़े बेटे से उसका वीडियो बनवाया। इसके बाद उसने वीडियो पति को भेज दिया, जिसने वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पति को डराने के लिए बच्चे की पिटाई

वीडियो में दिख रहा है कि महिला बच्चे के ऊपर बैठकर उसे पीट रही है। इस दौरान वह बच्चे के चेहरे पर कई बार थप्पड़ और घूंसे मारती है। उसे गला दबाकर और बाल खींचकर भी प्रताड़ित करती है। बच्चा लगातार छोड़ने की गुहार लगाता है और महिला उसे उतनी ही बेरहमी से पीटती रहती है।

सोमवार को यह वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ तो पुलिस को भनक लगी। इसके बाद महिला की पहचान करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे की पिटाई पति को डराने के लिए की थी। झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि महिला के पति और रिश्तेदारों को बुलाया गया है।